देर रात तेज रफ्तार गाड़ी ने ढाया कहर, पांच को रौंदा, युवक की मौत, चार घायल

चुटिया के रेलवे कॉलोनी स्थित एक व्यक्ति के गृह प्रवेश में आये कुछ व्यक्तियों को रात 11 बजे तेज रफ्तार गाड़ी (थार) ने रौंद दिया. इसमें हटिया सिंहमोड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार नामक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

रांची. चुटिया के रेलवे कॉलोनी स्थित एक व्यक्ति के गृह प्रवेश में आये कुछ व्यक्तियों को रात 11 बजे तेज रफ्तार गाड़ी (थार) ने रौंद दिया. इसमें हटिया सिंहमोड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार नामक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं अन्नपूर्णा नायडू, संदीप महतो, प्रशांत गौरव और अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद घायल लोगों को इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया.

ऐसे हुई घटना

गृह प्रवेश कार्यक्रम से भोजन करने के बाद निकल रहे लोगों को स्टेशन (कृष्णापुरी) की ओर से तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी. पांचों लोगों को रौंदने और धक्का मारने के बाद वाहन चालक डोरंडा की ओर भाग निकला. सूचना मिलने के बाद चुटिया पुलिस और आरपीएफ की पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली. इधर चुटिया पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से धक्का मारनेवाले गाड़ी की जानकारी लेने की कोशिश कर रही है.

शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. फरार वाहन की तलाश में शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसके लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >