रांची: एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट के चुनाव की प्रक्रिया लगातार जारी है. चुनाव समिति ने एसोसिएशन की सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अगस्त कर दी है. अधिवक्ताओं को निर्धारित तिथि तक दिसंबर 2025 तक की बकाया सदस्यता शुल्क जमा करनी होगी.
स्टेट बार काउंसिल से अनुमोदित मतदाता सूची पर मांगी गयी आपत्तियां
चुनाव समिति की ओर से प्रकाशित मतदाता सूची पर अधिवक्ताओं से आपत्तियां मांगी गयी हैं. जानकारी के अनुसार, एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव के लिए तैयार 3069 मतदाताओं की सूची अनुमोदन के लिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल को भेजी गयी थी. काउंसिल ने इनमें से 2085 मतदाताओं की सूची को अनुमोदित कर वापस भेजा है. अब इस सूची को लेकर अधिवक्ताओं से आपत्तियां आमंत्रित की गयी हैं.
21 अगस्त को मतदान, 22 को होगी मतगणना
एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट का चुनाव 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से होगा. मतदान के अगले दिन 22 अगस्त को मतगणना की जाएगी. चुनाव समिति चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरा कराने में जुटी है.
ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक आवेदन, एमए इन एजुकेशन में भी नामांकन शुरू
