चारा घोटाला: लालू यादव को 5 साल जेल, 60 लाख रुपये जुर्माना, बोले वकील- फैसले के खिलाफ जाएंगे हाईकोर्ट

चारा घोटाले मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को 5 साल की सजा के साथ साथ 60 लाख रुपया का जुर्माना लगाया गया है. सजा मिलने के बाद वकील ने कहा है कि हम सीबीआई विशेष न्यायधीश की अदालत के फैसले के खिला‍फ हाईकोर्ट में अपील करेंगे.

Live Updates
8:04 PM. 21 Feb 22 2:34 PM. 21 Feb

वकील बोले- हम सजा के खिला‍फ हाईकोर्ट में करेंगे अपील

लालू यादव को 5 साल की जेल की सजा मिलने के बाद वकील ने कहा है कि हम सीबीआई विशेष न्यायधीश की अदालत के फैसले के खिला‍फ हाईकोर्ट में अपील करेंगे. बता दें लालू को 60 लाख रुपया जुर्माना भी भरना होगा.

8:04 PM. 21 Feb 22 2:34 PM. 21 Feb

लालू यादव को 5 साल की जेल

चारा घोटाले मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को 5 साल की सजा के साथ साथ 60 लाख रुपया का जुर्माना लगाया गया है. इससे पहले उनके वकील ने कोर्ट में उनकी उम्र और बीमारी का हवाला देते हुए कम से कम सजा देने की मांग की थी.

7:00 PM. 21 Feb 22 1:30 PM. 21 Feb

सजा की सुनवाई से पहले तनाव में लालू यादव

सजा के ऐलान से पहले डॉक्टरों ने लालू यादव के स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें उनका बीपी बढ़ गया है. जिसके बाद चिकित्सकों की टीम को उनकी निगरानी में रखा गया है.

7:00 PM. 21 Feb 22 1:30 PM. 21 Feb

कौन कौन लोग थे दोषी

लालू यादव समेत जिन लोगों को दोषी करार किया गया था उनमें चार राजनीतिज्ञ, एक आइएएस, एक आइआरएस, दो ट्रेजरी ऑफिसर, 32 पशुपालन हैं. अदालत ने लालू यादव सहित शेष 40 अभियुक्तों के लिए सजा के बिंदु पर 21 फरवरी की तिथि निर्धारित की थी. इन अभियुक्तों को फैसले के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. जबकि जिन अभियुक्तों को तीन-तीन साल की सजा सुनायी गयी, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया.

7:00 PM. 21 Feb 22 1:30 PM. 21 Feb

लालू यादव के पेइंग वार्ड के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

लालू प्रसाद यादव के पेइंग वार्ड के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है जेल प्रशासन के अलर्ट होने के साथ पुलिस प्रशासन ने भी वहां मजिस्ट्रेट और कुछ नए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है. लालू यादव के पेइंग वार्ड में किसी को अभी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है.

7:00 PM. 21 Feb 22 1:30 PM. 21 Feb

चार मामलों में मिल चुकी है सजा

चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव से जुड़े झारखंड में कुल पांच मामले हैं. इनमें से चार मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है. लालू यादव को पहले ही चाईबासा के दो मामले, देवघर व दुमका से जुड़े चारा घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. अब चारा घोटाले के सबसे बड़े डोरंडा कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने इन्हें दोषी करार दे दिया है.

मुख्य बातें

चारा घोटाले मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को 5 साल की सजा के साथ साथ 60 लाख रुपया का जुर्माना लगाया गया है. सजा मिलने के बाद वकील ने कहा है कि हम सीबीआई विशेष न्यायधीश की अदालत के फैसले के खिला‍फ हाईकोर्ट में अपील करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >