चाकू मारने से घायल मजदूर की रिम्स में मौत

लालपुर थाना क्षेत्र के पीएंंडटी कॉलोनी के समीप किराये के मकान में रहने वाले मजदूर छोटू गंझू को कोकर के भाभा नगर निवासी रंजीत महताे ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया था.

रांची़ लालपुर थाना क्षेत्र के पीएंंडटी कॉलोनी के समीप किराये के मकान में रहने वाले मजदूर छोटू गंझू को कोकर के भाभा नगर निवासी रंजीत महताे ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया था. उसे रिम्स में भरती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. इस संंबंध में छोटू गंझू की पत्नी के बयान पर रंजीत महतो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. शनिवार की रात 9:30 बजे छोटू गंझू होटल में काम कर पीएंडटी काॅलोनी हाेते हुए अपने किराये के मकान में जा रहा था. उसी समय रंजीत महतो ने उसे रोका और पेट में चाकू मार दिया. इसकी सूचना आसपास के लोगों को मिली, तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने छोटू महतो को रिम्स में भर्ती कराया. इधर, मृतक की पत्नी ने पुलिस काे बताया कि रंजीत महतो पीएंडटी कॉलोनी के समीप उनलोगों के साथ किराये के मकान में साथ रहता था. उसी समय मृतक व उनके बीच विवाद हुआ था. उसके बाद मकान मालिक ने रंजीत को निकाल दिया था. फिर वह कोकर में रहने चला गया. वर्तमान में वह पागलों की तरह इधर-उधर घूमता रहता है. पुलिस के अनुसार आरोपी अपने घर में नहीं रहता है. लावारिस की तरह कभी मेन रोड, तो कभी स्टेशन में जाकर सो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >