Jharkhand News: रिमांड में व्यापारी अमित अग्रवाल से पूछताछ शुरू, इन मामलों से संबंधित पूछे गये सवाल

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल को रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है. इडी के अधिकारी उनसे दिन के करीब 11.30 बजे जेल से अपने कार्यालय ले गये.

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल को रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है. इडी के अधिकारी उनसे दिन के करीब 11.30 बजे जेल से अपने कार्यालय ले गये. इडी ने उन्हें वकील राजीव कुमार कैश कांड में सात अक्तूबर की देर रात गिरफ्तार किया था. आठ अक्तूबर को पीएमएल के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश कर रिमांड पर देने की मांग की थी. इसके बाद अदालत ने अभियुक्त को रिमांड पर देने का आदेश दिया.

इडी कार्यालय में दोपहर से शुरू हुई पूछताछ के दौरान उनकी कंपनियों की गतिविधियों से संबंधित सवाल पूछे गये. साथ ही कंपनी के निदेशकों के साथ उसके निजी संबंधों से संबंधित सवाल पूछे गये. अमित अग्रवाल को रिमांड में लेने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में एक रात के लिए शनिवार को रखा गया था.

रविवार की सुबह 11: 30 बजे उन्हें इडी के अधिकारियों ने रिमांड पर ले लिया. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अमित अग्रवाल साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन में भी शामिल रहे हैं. जांच में प्रेम प्रकाश की कंपनियों से अमित की कंपनियों में मनी लाउंड्रिंग किये जाने के सबूत मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >