कोल्हान प्रमंडल : भाजपा का खाता खुला

भाजपा को एक एसटी और दो सामान्य सीट पर मिली जीत

रांची. कोल्हान में विधानसभा की 14 सीटें हैं. पिछली बार यहां भाजपा का खाता भी नहीं खुला था. 11 सीट पर झामुमो, दो पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय जीते थे. इस बार हेमंत सोरेन के जेल चले जाने से मुख्यमंत्री बने चंपाई सोरेन भाजपा में आ गये थे. भाजपा में उनके आने से बड़े बदलाव की उम्मीद थी. बड़ा बदलाव तो नहीं हुआ, लेकिन खाता जरूर खुला. जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी के अतिरिक्त सरायकेला सीट भी भाजपा के खाते में गयी. कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुुई गीता कोड़ा भी जगन्नाथपुर सीट हार गयी. पोटका से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी को टिकट दिया था. वह भी हार गयी. चंपाई सोरेन का बेटा बाबूलाल सोरेन भी घाटशिला सीट से हार गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >