Khelo jharkhand: खेलो झारखंड कुश्ती में कोडरमा, गुमला, जेएसएसपीएस व लातेहार चैंपियन

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हुई.

रांची. राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हुई. अंडर-14 बालिका वर्ग में गुमला और बालक वर्ग में लातेहार विजेता बना. वहीं अंडर-17 ग्रीको रोमन मुकाबले में जेएसएसपीएस की टीम चैंपियन बनी. जबकि बालिका अंडर-17 बालिका वर्ग में भी जेएसएसपीएस की टीम विजेता बनी. इसके अलावा अंडर-17 फ्री स्टाइल कुश्ती मुकाबले में कोडरमा ने खिताब अपने नाम किया. वहीं अंडर-19 मुकाबले में गुमला की टीम विजेता बनी. इसके अलावा अंडर-19 ग्रीको रोमन मुकाबले में भी जेएसएसपीएस की टीम विजेता बनी. समापन समारोह में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कमार, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, शशांक भूषण सिंह, मोदस्सर खान सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >