रांची के लोअर वाजार थाना क्षेत्र के कसाई मार्केट के पास बुधवार रात मामूली विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपी उस पर ईंट-पत्थर से भी हमला कर फरार हो गया. पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ लोअर वाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
चिप्स देने से इनकार पर चाकू से हमला
पुलिस को दी शिकायत में आजाद वस्ती रोड निवासी 26 वर्षीय इजमाम कुरैशी ने बताया कि वह दुकान से चिप्स खरीदने गया था. इसी दौरान मुहल्ला डोम टोली निवासी लाडला कुरैशी ने चिप्स मांगी. एक बार चिप्स देने के बाद जब आरोपी ने फिर से चिप्स मांगी, तो उसने मना कर दिया. इससे नाराज होकर आरोपी उसे कसाई मार्केट के अंदर ले गया और चाकू से चेहरे व नाक पर हमला कर दिया. ईंट-पत्थर से भी वार किये, जिससे इजमाम गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर कांग्रेस से हस्तक्षेप की मांग, बंधु तिर्की ने सौंपे पांच अहम सुझाव
इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने सरकार के सामने रखीं 10 प्रमुख मांगें, पूरी नहीं हुई तो सीएम हेमंत को देना होगा इस्तीफा
