मेसरा.
हमारी संस्कृति की धरोहर है करम पर्व. हमारे पर्व-त्योहार झारखंडी संस्कृति का हिस्सा हैं. इसे हम आनेवाली पीढ़ी को हस्तांतरित करते हैं. उक्त बातें चंदवे में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कही. उन्होंने सभी को करम पर्व की शुभकामनाएं दी. कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और बुलंद हौसलों के कारण यूएसए के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नहीं सुनीं. कृषि क्षेत्र में अमेरिका की घुसपैठ को नाकाम कर दिया. साथ ही रूस, भारत व चीन का गंठजोड़ बनकर विश्व में एशिया को ताकतवर बना दिया. कांके के पूर्व विधायक समरी लाल ने लोगों से करम पर्व की शुभकामनाएं दी. श्री सेठ ने चंदवे में अमित साहू के घर से शिव मंदिर तक छह लाख रुपये की लागत से व कुमहरिया में बड़की टोला देवी मंडप से लेकर गोपाल महतो के घर तक छह लाख की लागत से पीसीसी पथ का शिलान्यास किया. साथ ही पूर्व में बनी सड़कों का औचक निरीक्षण भी किया. मौके पर कनीय अभियंता अमित कुमार, भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष मानद महतो, कुलदीप उरांव, मुकेश महतो, धीरज महतो, संदीप कुमार, मनोज महतो, राजनाथ महतो, दीपक महतो, शशिकांत महतो, बिनोद मुंडा, गोपाल महतो, दीपक दास, जगलाल महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, प्रेम भंडारी मौजूद थे.12 लाख की लागत से दो सड़कों का शिलान्यास कियाB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
