कल्पना सोरेन ने मुश्किल दिनों में झामुमो को संभाला, संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Kalpana Soren News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद लोकसभा के चुनाव आ गये. पार्टी का नेता जेल में था. पार्टी बड़े संकट में थी, लेकिन कल्पना सोरेन संकटमोचक बनकर उभरीं. उन्होंने न केवल पार्टी, बल्कि इंडिया गठबंधन का भी नेतृत्व किया. जमकर प्रचार किया. महागठबंधन को लोकसभा चुनाव 2024 में 13 में से 5 सीटों पर जीत मिली, जो पार्टी और गठबंधन के लिए बड़ी जीत थी.

Kalpana Soren JMM News| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन का राजनीतिक कद बढ़ा है. कल्पना सोरेन ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी राजनीतिक सूझ-बूझ का परिचय दिया. मुश्किल दिनों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संगठन को संभाला. वर्ष 2024 झारखंड की राजनीति और झामुमो के लिए उथल-पुथल वाला वर्ष रहा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक मामले में जेल जाना पड़ा. मुख्यमंत्री के जेल जाते ही लोकसभा का चुनाव आ गया. झामुमो के कर्ताधर्ता जेल में थे, तो कल्पना सोरेन ने मोर्चा संभाला.

लोकसभा चुनाव में कल्पना सोरेन ने किया इंडिया गठबंधन का नेतृत्व, दिया परिणाम

लोकसभा चुनाव में बड़ी शिद्दत से जुटी रहीं. इंडिया गठबंधन का नेतृत्व किया. लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को 5 सीटें आयीं. आदिवासी सीटों पर गठबंधन का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा. लोकसभा में झामुमो और कांग्रेस दोनों का ग्राफ बढ़ा. हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद भी कल्पना सोरेन ने संगठन के काम में समय दिया.

इसे भी पढ़ें : 53 वर्ष में शिबू के संघर्ष और हेमंत के कौशल ने झामुमो को बनाया झारखंड की माटी की पार्टी

झारखंड विधानसभा चुनाव में कल्पना सोरेन ने किया जबरदस्त कैंपेन

विधानसभा चुनाव में भी कल्पना सोरेन ने जबरदस्त कैंपेन किया. पूरे राज्य का दौरा किया. कल्पना सोरेन पार्टी के अंदर ही नहीं, बल्कि गठबंधन में एक बड़ा चेहरा बनकर उभरी हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में कल्पना सोरेन को संगठन के अंदर अहम जिम्मेवारी दी जा सकती है. उन्होंने कम समय में कार्यकर्ताओं के बीच अपना विश्वास कायम किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल्पना सोरेन ने राजनीतिक दक्षता और प्रबंधन कौशल को साबित किया

कल्पना सोरेन ने अपनी दक्षता और राजनीतिक कौशल को साबित किया है. पार्टी की कोशिश होगी कि कल्पना सोरेन के सहारे संगठन को मजबूत किया जाये. संगठन में इनकी सक्रियता को बढ़ाकर अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश हो सकती है. खासकर आधी आबादी के बीच कल्पना सोरेन को आगे करके पार्टी अपनी पैठ मजबूत कर सकती है.

इसे भी पढ़ें

14 अप्रैल को आपके शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की क्या है कीमत, यहां चेक करें

गुरुदास चटर्जी : लालू सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद ठुकराया, कभी बॉडीगार्ड तक नहीं लिया

झामुमो के महाधिवेशन में कल्पना सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी और वक्फ संशोधन कानून पर होगी चर्चा

Video: हजारीबाग में नगर भ्रमण पर निकले जुलूस पर पथराव के बाद हिंसा, आगजनी, बरकट्ठा छावनी में तब्दील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >