हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

चान्हो के हुरहुरी गांव में शनिवार को कलश यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया.

चान्हो

चान्हो के हुरहुरी गांव में शनिवार को कलश यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया. कलश यात्रा में शामिल लोग गाजे-बाजे के साथ चुटियो नदी पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे. इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा. कलश यात्रा में आसपास के गांव से भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिनों तक अन्य धार्मिक कार्यक्रम समेत 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन होगा. मौके पर सुजीत शाही, आमोद शाही, मनोहर सिंह, मुकेश सिंह, विनोद सिंह, अजीत विश्वास, चंद्रमा सिंह, मधुकर शाही, वासुदेव महतो सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >