Kal Ka Mausam: झारखंड में बदलने वाला है वेदर, आज ही जान लें, कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal Ka Mausam: झारखंड में मौसम बदलने वाला है. कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. जानें कैसा रहेगा कल का मौसम.

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है. इसका असर झारखंड में 3 दिन तक देखने को मिलेगा. रविवार से ही इसका असर दिखने लगेगा. कल का मौसम कैसा रहेगा, कहां बारिश होगी, कहां बादल गरजेंगे, इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है.

8 से 10 दिसंबर तक अलग-अलग हिस्से में बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड के मौसम का मिजाज रविवार से बदल जाएगा. 8, 9 और 10 दिसंबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

9 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़ पूरे झारखंड में वर्षा संभव

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 8 और 9 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है. 8 दिसंबर को पश्चिमी और मध्य हिस्से में बदले मौसम का असर सबसे अधिक दिखेगा. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकती है. 9 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर प्रदेश के शेष हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.

दो से तीन डिग्री तक गिरेगा दिन का तापमान

मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है. यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रहा है. इससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. न्यूनतम तापमान बढ़ने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि संताल परगना और अन्य हिस्सों में 10 दिसंबर को भी हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read

Aaj Ka Mausam: झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, जानें, आज का मौसम कैसा रहेगा

रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों का तापमान घटा, झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

झारखंड के लोग ठिठुरने के लिए रहें तैयार, गिरने वाला है तापमान, जानें, कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >