Kal Ka Mausam: अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब, कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Kal Ka Mausam: झारखंड का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा. 2 दिन बाद इसमें 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होगी. आज ही जान लें, कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड में गर्मी का सितम शुरू हो गया है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और बढ़ेगा. हालांकि, अगले 2 दिन तक उच्चतम तापमान में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है.

2-3 डिग्री चढ़ेगा झारखंड का तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को बताया कि राज्य का उच्चतम तापमान 39.4 डिग्री हो गया है. न्यूनतम तापमान रविवार 11.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि 2 दिन बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है.

जमशेदपुर और रांची का अधिकतम तापमान घटा

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची का उच्तम तापमान 1.9 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 33.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. जमशेदपुर का उच्चतम पारा 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 38.6 डिग्री सेंटीग्रेड, डाल्टेनगंज का तापमान 3 डिग्री घटकर 37.5 डिग्री, बोकारो का 0.6 डिग्री घटकर 38.5 डिग्री और चाईबासा का उच्चतम तापमान 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 39.4 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है.

चाईबासा का उच्चतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है. डाल्टेनगंज का अधिकतम पारा सामान्य से 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड, बोकारो थर्मल का 2.7 डिग्री सेंटीग्रेड और चाईबासा का उच्चतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक हो गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में कल शुष्क रहेगा मौसम

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान विभाग के प्रमुख ने बताया है कि आज राजधानी रांची में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहा. 31 मार्च 2025 (सोमवार) को रांची में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. रांची का उच्चतम तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

जमशेदपुर का तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान

जमशेदपुर में भी रविवार को मौसम शुष्क रहा. सोमवार को भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. उच्चतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

डाल्टेनगंज का उच्चतम पारा 37 डिग्री रहने की उम्मीद

डाल्टेनगंज के मौसम की बात करें, तो यहां आसमान मुख्यत: साफ और मौसम शुष्क रहा. कल भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है. डाल्टेनगंज में 31 मार्च 2025 को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

30 मार्च को आपके शहर में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की क्या है कीमत, यहां चेक करें

देश के सबसे शक्तिशाली 100 लोगों की लिस्ट में हेमंत सोरेन 40वें नंबर पर, केजरीवाल, नड्डा समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >