Kal Ka Mausam: पूरे झारखंड में पहुंचा मानसून, 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam: झारखंड के सभी जिलों में मानसून पहुंच गया है. अब 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जानें कल का मौसम कैसा रहेगा.

Kal Ka Mausam: आखिरकार मानसून ने शुक्रवार (28 जून) को पूरे झारखंड में पहुंच गया. पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव यानी लो प्रेशर एरिया के असर से झारखंड में अगले 2-3 दिनों तक जमकर बारिश होगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

29 जून से 1 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि कल यानी 29 जून को झारखंड के पश्चिमी तथा उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. 30 जून और 1 जुलाई को भी झारखंड के कई इलाकों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

29 और 30 जून को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि शनिवार (29 जून) को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा और लातेहार में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. 30 जून को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा जिले में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं.

झारखंड में 53.2 मिलीमीटर ही हुई है मानसून की वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने रविवार (1 जुलाई) के मौसम पूर्वानुमान के बारे में कहा कि इस दिन गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. मानसून के देरी से आने की वजह से अब तक झारखंड में बारिश भी बहुत कम हुई है. 1 जून से 28 जून के बीच मात्र 53.2 मिलीमीटर वर्षा हो पाई है, जो सामान्य से 69 फीसदी कम है.

3 दिन में 4 डिग्री तक घटेगा अधिकतम तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी. उच्चतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है. इसके बाद 2 दिन तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

रांची में कल आसमान में छाए रहेंगे बादल, होगी वर्षा

राजधानी रांची में कल के मौसम के बारे में पूछने पर मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे. मध्यम दर्जे की वर्षा भी होगी. उच्चतम और न्यूनतम तापमान में 1-1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है. 30 जून और 1 जुलाई को भी अधिकतम तापमान में 1-1 डिग्री की गिरावट हो सकती है. हालांकि, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड पर स्थिर रहने की संभावना है.

सबसे ज्यादा 32.4 मिमी बारिश मुसाबनी में

पिछले 24 घंटे के दौरान गरज और आंधी के साथ कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 32.4 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी में रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.9 डिग्री सेंटीग्रेड डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read

Kal Ka Mausam: झारखंड से क्यों रूठा है मानसून? कहां हुई बारिश, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Aaj Ka Mausam: गिरिडीह, हजारीबाग समेत झारखंड के 3 जिलों में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >