रांची जिला अंडर-16 क्रिकेट टीम घोषित, तौहिद को कमान

जेएससीए अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 अप्रैल से शुरू होगी.

जेएससीए अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 अप्रैल से शुरू होगी. इसके लिए सोमवार को रांची टीम की घोषणा की गयी. टीम की कमान तौहिद अयान को सौंपी गयी है. टीम में तौहिद के अलावा वैभव संतोष कुमार (उप कप्तान), आदित्य लाल (विकेटकीपर), अनुराग कुमार, मनमीत सागर, प्रतुष विनायक, आर्यन कुमार सिंह, हर्ष कुमार, अक्षत तिवारी, अविनाश थापा, आदर्श कुमार, सद्दाम हुसैन, सौरव कुमार, समीर पांडे और मो काजी सरोज को शामिल किया गया है. स्टैंडबाय में उज्जवल तिवारी, अतुल कच्छप, हरित चौरसिया, शौर्य शर्मा और आयुष शर्मा को रखा गया है. टीम के मैनेजर हर्ष शर्मा और कोच शब्बीर हुसैन हैं. रांची टीम मंगलवार को लातेहार जायेगी और 17 को अपना पहला मैच लोहरदगा के साथ खेलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >