Ranchi news : एक जुलाई से शराब दुकानों का संचालन जेएसबीसीएल करेगा

जिला स्तर पर दुकानों के हैंडओवर-टेकओवर को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. 30 जून की रात 10 बजे तक प्लेसमेंट एजेंसी शराब की बिक्री करेगी.

रांची.

राज्य में प्लेसमेंट एजेंसी 30 जून तक खुदरा शराब बेचेगी. एक जुलाई से खुदरा शराब दुकानों का संचालन जेएसबीसीएल करेगा. इस दौरान जिला स्तर पर दुकानों के हैंडओवर-टेकओवर को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. 30 जून की रात 10 बजे तक प्लेसमेंट एजेंसी शराब की बिक्री करेगी. इसके बाद दुकानों के हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया शुरू होगी.

दुकानों का संचालन हो सकता है बाधित

हैंडओवर-टेकओवर होने तक दुकानों का संचालन बाधित हो सकता है. जिला स्तर पर इस बात की तैयारी की जा रही है कि 30 जून के बाद दुकानों में शराब के स्टॉक व शराब बिक्री की राशि का मिलान जल्द से जल्द कर लिया जाये. ताकि, दुकानों का संचालन कम से कम प्रभावित हो. राजधानी में कुछ ऐसी दुकानों को चिह्नित किया गया है, जिनके हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया एक जुलाई को दिन में ही पूरी कर शाम से संचालन शुरू कर दिया जाये. इसी प्रकार अन्य जिलों में इसको लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है. राज्य में कुल 1453 शराब दुकानें हैं. इनमें से पूर्वी सिंहभूम जिला में पहले से खुदरा शराब दुकानों का संचालन जेएसबीसीएल द्वारा किया जा रहा है.

नयी उत्पाद नीति लागू होने तक के लिए प्रावधान

राज्य में नयी उत्पाद नीति लागू होने तक जेएसबीसीएल खुदरा शराब की बिक्री करेगा. राज्य में अगस्त के दूसरे सप्ताह तक नयी उत्पाद नीति लागू करने की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है. इसके तहत लॉटरी के माध्यम से खुदरा शराब दुकानों की बंदोबस्ती की जायेगी. इसके लिए उत्पाद विभाग द्वारा साॅफ्टवेयर तैयार किया गया है. इसके परीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है. जुलाई के प्रथम सप्ताह से नयी उत्पाद नीति लागू करने को लेकर भी प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. इसके बाद नीति लागू करने में लगभग 45 दिन का समय लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >