JPSC Student Protest: तेज बारिश में जेपीएससी के खिलाफ छात्रों में उबाल, रांची की सड़कों पर कर रहे प्रदर्शन

JPSC Student Protest: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में छात्र धरने पर बैठे हैं. हजारीबाग में प्रदर्शन पर रोक के बाद कई छात्र रांची पहुंचे. जेएलकेएम ने आंदोलन को समर्थन दिया. छात्रों ने कार्यप्रणाली में सुधार तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी.

5:38 PM. 29 Jul 26 5:38 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

JPSC Student Protest LIVE: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जेपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जतायी. छात्रों ने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना होगा. प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी.

5:01 PM. 29 Jul 26 5:01 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: छात्रों ने उठाए परीक्षा रेट लिस्ट और पारदर्शिता पर सवाल

JPSC Student Protest LIVE: JPSC और JSSC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए छात्रों ने मांग की कि परीक्षा नोटिफिकेशन जारी करते समय रेट लिस्ट की जानकारी भी स्पष्ट की जाए. छात्रों ने कहा कि आयोगों को अभ्यर्थियों की समस्याएं सुननी चाहिए. उन्होंने व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विरोध जारी रखने की बात कही.

4:58 PM. 29 Jul 26 4:58 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: संविधान पाठ के बाद छात्रों ने गाया राष्ट्रगान

JPSC Student Protest LIVE: जेपीएससी के खिलाफ रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी. इसके बाद सभी छात्रों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान गाया. प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया. आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे.

4:55 PM. 29 Jul 26 4:55 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: संविधान की प्रस्तावना पढ़कर छात्रों ने जताया विरोध

JPSC Student Protest LIVE: जेपीएससी के खिलाफ रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया. छात्रों ने इसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का प्रतीक बताया. प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समाधान और पारदर्शी व्यवस्था की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया.

4:43 PM. 29 Jul 26 4:43 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: बारिश में भी छात्रों का झंडा बुलंद, सरकार को दी सुधार नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी

JPSC Student Protest LIVE: रांची में झमाझम बारिश के बीच छात्रों ने सड़क पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जब तक शिक्षा व्यवस्था और संबंधित मुद्दों में सुधार नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. मौसम भी छात्रों के हौसले को नहीं डिगा सका.

4:36 PM. 29 Jul 26 4:36 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: बारिश के बीच सड़कों पर उतरे छात्र, सीएम हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

JPSC Student Protest LIVE: तेज बारिश के बावजूद छात्र रांची की सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की. छात्रों ने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए वे हर संघर्ष को तैयार हैं और आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे.

4:29 PM. 29 Jul 26 4:29 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: छात्र आंदोलन में राजनीतिक दखल पर नाराजगी

JPSC Student Protest LIVE: जयपाल मुंडा स्टेडियम में छात्रों ने आंदोलन को गैर-राजनीतिक बताते हुए राजनीतिक दलों के हस्तक्षेप पर नाराजगी जताई. छात्रों ने कहा कि यह लड़ाई उनके अधिकारों और भविष्य के लिए है. किसी भी राजनीतिक दल को आंदोलन का श्रेय लेने या राजनीतिक फायदा उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

4:14 PM. 29 Jul 26 4:14 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: देवेंद्र महतो के पहुंचते ही आंदोलन में बढ़ा तनाव

JPSC Student Protest LIVE: जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के दौरान जेएलकेएम नेता देवेंद्र महतो के पहुंचने पर कुछ छात्रों ने विरोध जताया. आंदोलनकारियों ने कहा कि यह पूरी तरह छात्रों का आंदोलन है और इसका राजनीतिकरण नहीं होने दिया जाएगा. छात्रों ने किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप से दूरी बनाए रखने की बात दोहराई.

3:50 PM. 29 Jul 26 3:50 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: प्रदर्शन में दिखा 'फर्जी अभय तिवारी' का पोस्टर, छात्रों ने जताया विरोध

JPSC Student Protest LIVE: जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के दौरान छात्रों के हाथों में 'फर्जी अभय तिवारी' लिखे पोस्टर नजर आए, जिसकी तस्वीरें चर्चा में हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि यह पोस्टर भर्ती प्रक्रिया में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितताओं के खिलाफ उनका प्रतीकात्मक विरोध है. उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती की मांग दोहराई.

3:33 PM. 29 Jul 26 3:33 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: विरोध प्रदर्शन में पहुंचे अभ्यर्थियों का अल्टीमेटम, कहा- तुरंत संवाद करे सरकार

JPSC Student Protest LIVE: जेपीएससी और जेएसएससी में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में अल्टीमेटम दिया. छात्रों ने कहा कि झारखंड सरकार केंद्र की तरह आंदोलन की अनदेखी न करे और तुरंत अभ्यर्थियों से संवाद शुरू करे. उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा.

3:31 PM. 29 Jul 26 3:31 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर छात्राओं का फूटा गुस्सा

JPSC Student Protest LIVE: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्राओं में भारी आक्रोश है. रांची में आंदोलन के दौरान छात्राओं ने सरकार को अंतिम अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नहीं बनाया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

3:06 PM. 29 Jul 26 3:06 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: हजारीबाग से ट्रेन से पहुंचे छात्र, सत्याग्रह मार्च की तैयारी

JPSC Student Protest LIVE: जेपीएससी और जेएसएससी में कथित गड़बड़ियों के विरोध में हजारीबाग से सैकड़ों छात्र आंदोलन में शामिल होने रांची पहुंचे. छात्रों का आरोप है कि उनकी बसों को रास्ते में रोक दिया गया, जिसके बाद कई अभ्यर्थी ट्रेन से राजधानी पहुंचे. आंदोलन स्थल पर एक छात्र सरकार को 'शर्म का गुलदस्ता' देने पहुंचा, जबकि अन्य छात्रों ने तवा पीटकर विरोध दर्ज कराया. कुछ ही देर में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक सत्याग्रह मार्च निकाला जाएगा.

3:03 PM. 29 Jul 26 3:03 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: उत्पाद सिपाही रिजल्ट पर छात्रों ने उठाए सवाल

JPSC Student Protest LIVE: जेएसएससी के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने पर विवाद खड़ा हो गया है. छात्रों ने आरोप लगाया कि जल्दबाजी में रिजल्ट जारी किया गया और भर्ती प्रक्रिया में फिर धांधली हुई है. अभ्यर्थियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

3:02 PM. 29 Jul 26 3:02 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: 'शर्म का गुलदस्ता' लेकर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन

JPSC Student Protest LIVE: जेपीएससी और जेएसएससी में कथित गड़बड़ियों के विरोध में आंदोलनरत छात्रों ने मंगलवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया. छात्र 'शर्म का गुलदस्ता' लेकर पहुंचे और तवा पीटकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई.

2:50 PM. 29 Jul 26 2:50 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest LIVE: भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती और पारदर्शी परीक्षा की मांग पर अड़े छात्र

JPSC Student Protest LIVE: जेपीएससी और जेएसएससी में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों ने भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया और पारदर्शी परीक्षाओं की मांग उठाई है. छात्रों का कहना है कि सरकार ऐसा सख्त कानून बनाए, जिससे भर्ती घोटालों में शामिल भ्रष्टाचारियों को कड़ी सजा मिल सके. आंदोलनकारी अभ्यर्थी पूरे मामले की सीबीआई और ईडी से जांच कराने की भी मांग कर रहे हैं. इस बीच प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. छात्रों ने स्पष्ट कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि अभ्यर्थियों का आंदोलन है और इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए.

2:48 PM. 29 Jul 26 2:48 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest: तेज बारिश में जेपीएससी के खिलाफ छात्रों में उबाल, रांची की सड़कों पर कर रहे प्रदर्शन

JPSC Student Protest LIVE: जेपीएससी और जेएसएससी में कथित गड़बड़ी व भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार से राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू हो गया. राज्य के सभी 24 जिलों से सैकड़ों छात्र लगातार स्टेडियम पहुंच रहे हैं. छात्रों में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर भारी आक्रोश है. आंदोलन के तहत दोपहर 3 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक 'जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त अभियान' के बैनर तले पैदल सत्याग्रह मार्च निकाला जाएगा. छात्रों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है.

2:40 PM. 29 Jul 26 2:40 PM. 29 Jul

JPSC Student Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में धांधली और विवाद के बीच राजधानी रांची में छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना-प्रदर्शन पर बैठे हैं. हालांकि, छात्रों का यह प्रदर्शन पूरे राज्य भर में होना था, लेकिन हजारीबाग में प्रशासन की ओर से प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने के बाद सैकड़ों छात्र प्रदर्शन करने के लिए रांची पहुंच गए हैं. छात्रों के इस प्रदर्शन को जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) का समर्थन भी हासिल है. विरोध-प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक जेपीएससी की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो जाता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarvishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >