JPSC-JSSC Scam: सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में CID की छापेमारी

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता के आरोप में CID ने कार्रवाई तेज कर दी है. मामले में नामजद सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में छापेमारी की जा रही है. CID ओएमआर कार्बन कॉपियों की वास्तविकता की पुष्टि करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितता से जुड़े मामले की जांच में CID ने कार्रवाई तेज कर दी है. मामले में नामजद सात आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ जारी वारंट के निष्पादन के लिए CID की टीम ने राज्य के विभिन्न जिलों में छापेमारी की. आरोपियों में आदित्य पांडेय भी शामिल है.

जांच के दौरान CID ने बरामद ओएमआर कार्बन कॉपियों की जांच और उनका सत्यापन शुरू कर दिया है. टीम बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का मिलान कर रही है। इसके साथ ही मामले से जुड़े साक्ष्यों को क्रमबद्ध तरीके से संकलित किया जा रहा है.

CID की जांच का मुख्य फोकस बरामद ओएमआर कार्बन कॉपियों की वास्तविकता की पुष्टि करने और उन्हें परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड से क्रॉस-वेरिफाई करने पर है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >