JPSC-JSSC धांधली: अनशनकारी छात्र राहुल की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात

JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में छात्र आंदोलन उग्र हो गया है. आमरण अनशन कर रहे छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी है, जिसमें एक छात्र को ICU में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना.

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अनशनकारियों की तबियत अब धीरे-धीरे बिगड़ने लगी है. शुक्रवार को आमरण अनशन पर बैठे पलामू निवासी राहुल की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया है.

डॉ इरफान अंसारी ने मुलाकात कर जाना हाल

दोपहर दो बजे के करीब एक और अनशनकारी छात्र की तबीयत बिगड़ गई. वह मंच पर अचानक नारा लगाते-लगाते बेहोश हो गया. इसके बाद उन्हें मौके पर पहले से मौजूद एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां, इमरजेंसी में उनका उपचार किया गया. राहुल की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए दोपहर करीब 12:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे और उनसे मुलाकात की. उनका हाल-चाल जाना.

ये भी पढ़ें... झारखंड विधानसभा: JPSC को लेकर सदन के अंदर वेल में BJP विधायकों का हंगामा

मेडिकल इमरजेंसी टीम तैनाती की मांग

इस दौरान उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टर से उनकी सेहत को लेकर जानकारी भी ली. साथ ही बेहतर उपचार प्रबंधन करने को कहा. आंदोलनकारी छात्रों ने अनशनकारियों की लगातार बिगड़ रही तबीयत को देखते हुए धरनास्थल पर 24 घंटे मेडिकल इमरजेंसी टीम की तैनाती की मांग की है.

ये भी पढ़ें... रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में अब हादसों पर लगेगा ब्रेक; पहाड़ काटकर बनेगी नई फोरलेन सड़क

प्रशासन ने लिया हालात का जायजा

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओ और एसडीएम सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने चिकित्सकों से राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज की व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >