प्रवीण मुंडा की रिपोर्ट
JPSC Exam Case: जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर बुधवार को सीआईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई पूरी हो गई. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. अदालत अब 5 सितंबर को एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी.
ये भी पढ़ें- आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए दूसरे रांउड की काउंसेलिंग शुरू
अभय तिवारी की जमानत याचिका पर 8 को होगी सुनवाई
इधर, इसी मामले के आरोपी अभय तिवारी की जमानत याचिका पर भी सीआईडी की ओर से बहस पूरी कर ली गई है. इसके बाद अभय तिवारी की ओर से अपने पक्ष में बहस करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया है. अदालत ने आग्रह स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 सितंबर की तारीख निर्धारित की है.
