Ranchi news : जेपीएससी ने दो साल बाद रद्द किया तकनीकी निदेशक नियुक्ति का विज्ञापन

जेपीएससी ने उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत तकनीकी शिक्षा निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए निकाले गये विज्ञापन को रद्द कर दिया है.

रांची (विशेष संवाददाता). झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत तकनीकी शिक्षा निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए निकाले गये विज्ञापन को रद्द कर दिया है. आयोग ने फरवरी 2023 में विज्ञापन निकाल कर तकनीकी शिक्षा निदेशक के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया था. लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया रूक गयी थी. अब दो साल बाद आयोग ने उक्त विज्ञापन को ही रद्द कर दिया है. पुन: आयोग ने स्पष्ट किया है कि आयोग द्वारा पूर्व में झारखंड तकनीकी शिक्षा सेवा नियमावली 2013 (संशोधित 2015) के आधार पर विज्ञापन जारी किया गया था. इसी आधार पर अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गये थे. इस बीच राज्य सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा सेवा नियमावली 2024 लागू की है. साथ ही निर्देश दिया गया कि तकनीकी शिक्षा निदेशक की नियुक्ति अब नयी नियमावली के आधार पर होनी है. इसके बाद ही आयोग ने वर्ष 2023 में निकाले गये विज्ञापन को रद्द कर दिया है. उल्लेखनीय है कि डॉ अरुण कुमार के हटने के बाद से तकनीकी शिक्षा निदेशक की नियमित नियुक्ति नहीं होने से उच्च शिक्षा निदेशक को या फिर आइएएस को तकनीकी शिक्षा निदेशक का प्रभार दिया जा रहा है. वर्तमान में सुनील कुमार को तकनीकी शिक्षा निदेशक का प्रभार दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP JAISWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >