झारखंड : भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, 2024 में 3 से 4 टुकड़ों में बंट जाएगा झामुमो

मैंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर ट्वीट किया था कि कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस का अस्तित्व मिट जाएगा. कुछ लोगों को ऐसा लग रहा था कि मैंने गलत ट्वीट किया है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने झारखंड की राजनीति के परिप्रेक्ष्य में बड़ा बयान दिया है. बुधवार (14 फरवरी) को डॉ दुबे ने बाबानगरी देवघर में न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि मैंने पहले ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बारे में कहा था कि उनको जेल जाना होगा. मैंने कहा था कि हेमंत सोरेन और उनके परिवार को जेल जाना होगा.

2024 में न झामुमो बचेगा, न कांग्रेस बचेगी

डॉ दुबे ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर ट्वीट किया था कि कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस का अस्तित्व मिट जाएगा. कुछ लोगों को ऐसा लग रहा था कि मैंने गलत ट्वीट किया है. मैंने उन सभी लोगों से कहा था कि मेरे इस ट्वीट को आप संभाल कर रखिएगा, क्योंकि 2024 में झारखंड में न तो झामुमो बचेगा, न कांग्रेस बचेगी.

Also Read: अब बाबा बैद्यनाथ होंगे शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष, सांसद डॉ निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक

तीन-चार टुकड़ों में बंट जाएगा झामुमो

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि 2024 में झामुमो तीन से चार टुकड़ों में बंट जाएगा. पार्टी खंड-खंड हो जाएगी. उन्होंने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से तीन-चार साल में मैंने कुछ बातें कहीं थीं. सबसे पहले मैंने कहा था कि हेमंत सोरेन परिवार को जेल जाना होगा. हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा.

खंड-खंड हो जाएगा झामुमो

डॉ दुबे ने कहा कि मैंने जब यह कहा कि झारखंड से कांग्रेस और झामुमो खत्म हो जाएगा, विधायक हमारे संपर्क में हैं, तो कई लोगों को लगा कि इससे कुछ परेशानी हो रही है. डॉ दुबे ने एक बार फिर कहा कि इंतजार कीजिए. झारखंड में न 2024 में कांग्रेस नजर आएगी, न झामुमो. झामुमो खंड-खंड हो जाएगा.

Also Read: देवघर : बाबा मंदिर में राहुल गांधी की हूटिंग, लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, डॉ निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर बोला हमला

बाबा मंदिर को नहीं सजाने से नाराज हुए थे निशिकांत दुबे

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश भर के मंदिरों को सजाया गया था. देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर की सजावट नहीं हुई थी. इस पर डॉ दुबे ने नाराजगी जताई थी. साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया था कि उनकी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते बाबा मंदिर को नहीं सजाया गया.

29 जनवरी को पड़ी हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर रेड

गोड्डा के सांसद ने उसी दिन कहा था कि बाबा से बैर लेकर कोई नहीं बचा. हेमंत सोरेन को भी इसका परिणाम भुगतना होगा. एक सप्ताह के अंदर इसका असर दिखेगा. 7 दिन झारखंड सरकार के लिए कष्टकर होने वाले हैं. 29 जनवरी को ही हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की रेड पड़ी. सेंट्रल एजेंसी ने बीएमडब्ल्यू कार और नकद जब्त की. 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया और अभी वह ईडी की हिरासत में हैं.

Also Read: बाबा मंदिर में जो राजनीति करते हैं उनका सर्वनाश निश्चित, झारखंड सरकार के लिए 7 दिन कष्टकर, बोले निशिकांत दुबे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >