रांची ट्रैफिक पुलिस पर SSP की सख्ती: ड्यूटी पर मोबाइल चलाया तो नपेंगे जवान, बेहतर काम पर मिलेगा इनाम

Ranchi SSP Rakesh Ranjan: रांची की सड़कों पर अब ट्रैफिक पुलिस का बदला हुआ अंदाज दिखेगा. एसएसपी राकेश रंजन ने जाम से निपटने के लिए 5 नए ट्रैफिक पोस्ट बनाने और हॉटस्पॉट चिन्हित करने का आदेश दिया है. ड्यूटी में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, वहीं पारदर्शिता के लिए वाहन जांच के दौरान बॉडी वॉर्म कैमरा ऑन रखना होगा.

Ranchi SSP Rakesh Ranjan, रांची (अजय दयाल की रिपोर्ट): राजधानी रांची की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने और ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थाई समाधान के लिए पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है. एसएसपी राकेश रंजन की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. एसएसपी ने साफ तौर पर कहा है कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने या मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा.

5 नए ट्रैफिक पोस्ट और जाम के ‘हॉटस्पॉट’ पर नजर

शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पांच नए ट्रैफिक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शहर के उन ‘हॉटस्पॉट’ (जहां सबसे ज्यादा जाम लगता है) को चिन्हित करें और वहां लगने वाले जाम के कारणों का तकनीकी विश्लेषण करें. इसके आधार पर संबंधित जगहों पर सिग्नल लाइट, डिवाइडर और बोलार्ड लगाने की सूची तैयार की जाएगी.

Also Read: रांची में मिथिलांचल की संस्कृति का संगम! मैथिली मंच ने सरकार से की ये मांग, विद्यापति स्मृति पर्व में उमड़ी भीड़

बॉडी वॉर्म कैमरा और शालीन व्यवहार अनिवार्य

वाहन जांच के दौरान पुलिस और आम जनता के बीच होने वाले विवादों को रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को बॉडी वॉर्म कैमरा ऑन रखना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही, आम लोगों के साथ बातचीत के दौरान शालीनता बरतने की सख्त हिदायत दी गई है ताकि पुलिस की छवि बेहतर हो सके.

डिजिटल मॉनिटरिंग और नाइट ट्रैफिक प्लान

यातायात व्यवस्था को हाई-टेक बनाने के लिए एक विशेष ट्रैफिक ऐप तैयार किया जाएगा, जिसके जरिये सीधे कंट्रोल रूम से ट्रैफिक पोस्ट की मॉनिटरिंग की जा सकेगी. बैठक में रात के समय वाहन चालकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए मुख्य चौराहों पर देर रात तक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती पर भी गंभीरता से विचार किया गया.

Also Read: रांची से ‘फर्जी’ अफसर धराया, सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लगाता था चूना, 70 लाख की ठगी का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >