हफीजुल हसन के दिशा-निर्देश में काम करेगी देवघर की झामुमो संयोजक मंडली

JMM Convenors For Deoghar and Chatra Districts: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने देवघर और चतरा जिले के लिए भी संयोजक मंडली का गठन कर दिया है. देवघर संयोजक मंडली झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की देखरेख में काम करेगी.

JMM Convenors|झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने देवघर और चतरा जिले की संयोजक मंडली की संशोधित सूची जारी कर दी है. देवघर की संयोजक मंडली में 12 लोगों को शामिल किया गया है, तो चतरा में 11 लोगों को. देवघर संयोजक मंडली का कामकाज झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हफीजुल हसन की देखरेख में होगा. चतरा जिले की संयोजक मंडली संजीव बेदिया के दिशा-निर्देशन में काम करेगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संयोजक मंडली के सदस्य पार्टी के कार्यक्रमों और विभिन्न समितियों के गठन/पुनर्गठन की प्रक्रिया को पूरी करेंगे. विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि संयोजक मंडली के सदस्यों की नियुक्ति इस पत्र के जारी होने के समय से तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

देवघर की संयोजक मंडली में शामिल हैं ये 12 लोग

देवघर जिले की संयोजक मंडली में जिन 12 लोगों को शामिल किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं :-

  1. संजय शर्मा
  2. दिनेश्वर किस्कू
  3. नवल हेम्ब्रम
  4. इश्तियाक मिर्जा
  5. मनोज दास
  6. सुरेश प्रसाद साह
  7. अजय नारायण मिश्रा
  8. राहुल चंद्रवंशी
  9. नीलम देवी
  10. नंदकिशोर दास
  11. मो अबुतालिब
  12. प्रदीप कुमार चौधरी

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

चतरा की संयोजक मंडली में शामिल हैं ये 11 लोग

चतरा जिले की संयोजक मंडली में जिन 11 लोगों को शामिल किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं :-

  1. पंकज प्रजापति
  2. अमरदीप प्रसाद
  3. मनोज चंद्रा
  4. असलम अंसारी
  5. पुरन राम
  6. गिरधारी यादव
  7. सुरेश साव
  8. बबलू केशरी
  9. वंदना देवी
  10. सरोज देवी
  11. बिट्टू कुमार

इसे भी पढ़ें

झामुमो ने जारी की पलामू, गोड्डा, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां की संयोजक मंडली की लिस्ट, यहां देखें

18 जनवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा 14 किलो का गैस सिलेंडर, यहां देख लें दाम

Smart Meter: झारखंड के सभी घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, जानें क्या होंगे इसके फायदे

रांची से चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत इतनी ट्रेनें देर से चलेंगी, कैंसल ट्रेनों की लिस्ट देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >