कोलकाता में झारक्राफ्ट का नया इंपोरियम खुला, उद्योग मंत्री ने किया उदघाटन

Ranchi News: कोलकाता में झारक्राफ्ट के नए इंपोरियम का उद्घाटन उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया. नए सेंटर से झारखंड के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को बड़ा बाजार मिलने की उम्मीद है. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...

रांची से सुनील चौधरी की रिपोर्ट
Ranchi News: बुधवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के थिएटर रोड में झारक्राफ्ट का नया इंपोरियम खोला गया है. झारखंड के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने इंपोरियम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह इंपोरियम केवल उत्पादों की बिक्री का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यह झारखंड के हजारों कारीगरों के सपनों, मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा. इससे ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी. झारक्राफ्ट लगातार राज्य के कारीगरों, बुनकरों और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके हुनर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने का कार्य कर रहा है.

उद्योग मंत्री ने कहा कि झाक्राफ्ट के नये इंपोरियम का शुभ उ‌द्घाटन कोलकाता जैसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगर में होना हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी प्राकृतिक संपदा के साथ-साथ समृद्ध हस्तशिल्प, हथकरघा, तसर सिल्क, डोकरा कला. बांस एवं लकड़ी के शिल्प और जनजातीय संस्कृति के लिए पूरे देश में विशेष पहचान रखता है.

दो राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने का काम : सचिव

इस अवसर पर उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि कोलकाता, कला, साहित्य और संस्कृति का केंद्र रहा है. ऐसे शहर में झारक्राफ्ट के इस नये इंपोरियम की स्थापना दो राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने का कार्य करेगी. यहां आने वाले ग्राहकों को झारखंड की पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का सुंदर संगम देखने को मिलेगा.

अन्य महानगरों में भी इंपोरियम खोला जायेगा

झारक्राफ्ट की एमडी गरिमा सिंह ने कहा कि यह नया इंपोरियम कोलकाता के लोगों के बीच विशेष लोकप्रियता प्राप्त करेगा और झारखंड की कला एवं संस्कृति को नयी पहचान दिलायेगा. आने वाले दिनों में झारक्राफ्ट अन्य महानगरों में भी नये इंपोरियम खोलने के लिए प्रयासरत रहेगा.

झारक्राफ्ट के उत्पाद की देश- विदेश में है मांग

झारक्राफ्ट के विभिन्न उत्पाद जैसे सिल्क साड़ियां, डिजाइनर कुर्ती, सलवार सूट. स्कार्फ दुपट्टा, शर्ट, कुर्ता, बंडी, शॉल और गुणवत्ता वाले रेशम के कपड़े, लेदर बैग इत्यादि विभिन्न प्रोडक्ट्स ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. इसके कई उत्पादों की मांग विदेशों में भी है.

ये भी पढ़ें…

नहीं रहे पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 13-14 मई को येलो अलर्ट जारी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >