Kusti; झारखंड कुश्ती टीम बेंगलोर गयी

बेंगलोर में छह से आठ दिसंबर तक सीनियर राष्ट्रीय पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.

रांची. बेंगलोर में छह से आठ दिसंबर तक सीनियर राष्ट्रीय पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसमें भाग लेने के लिए झारखंड कुश्ती टीम मंगलवार को बेंगलोर के लिए रवाना हुई. इसमें 10 खिलाड़ी और तीन प्रशिक्षक शामिल हैं. टीम में हुसैन अंसारी (लोहरदगा), सत्यम सुमित्रा (लोहरदगा) , निरंजन लकड़ा (लोहरदगा), अनिकेत कुमार (रांची), चंदन यादव (बोकारो), मनीष कुमार यादव (साहिबगंज), अजीत कुमार यादव (कोडरमा), विजय कुमार (बोकारो), सुशांत सौरभ (साहिबगंज), और प्रकाश पांडे-(जमशेदपुर) शामिल हैं. टीम के प्रशिक्षक निलेश कुमार साहू, सत्यनारायण यादव और सत्यनारायण महली हैं. टीम को झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, के रवि कुमार, भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार सहित अन्य ने शुभकानाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >