झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023: संगीता कुमारी की शानदार हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-1 से हराया

सविता पूनिया की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार शुरुआत की और पहले मैच के पहले ही क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बना ली. शुरुआती गोल मोनिका ने मैदानी गोल के रूप में सातवें मिनट में किया. इसके बाद सलीमा टेटे ने 15वें मिनट में एक और गोल दागकर मेहमान टीम को दबाव में ला दिया.

Jharkhand Women Asian Champions Trophy 2023: संगीता कुमारी की शानदार हैट्रिक के दम पर भारत ने रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को थाईलैंड को 7-1 से पराजित कर दिया. संगीता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स (ट्विटर) पर झारखंड की बेटी संगीता कुमारी को बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘झारखंड की बेटी संगीता कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच के लिए बधाई. संगीता की हैट्रिक, थाईलैंड 7-1 से पराजित.’ झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में भारत ने धमाकेदार शुरुआत की है. दूसरी तरफ, जापान ने मलेशिया को 3-0 से हरा दिया जबकि कोरिया ने चीन को 1-0 से मात दी. सविता पूनिया की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार शुरुआत की और पहले मैच के पहले ही क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बना ली. शुरुआती गोल मोनिका ने मैदानी गोल के रूप में सातवें मिनट में किया. इसके बाद सलीमा टेटे ने 15वें मिनट में एक और गोल दागकर मेहमान टीम को दबाव में ला दिया. इसके साथ ही स्कोर को 2-0 हो गया.

थाईलैंड ने 22वें मिनट में दागा पहला गोल

हालांकि, थाईलैंड ने दूसरे क्वार्टर में उस समय अपना खाता खोला, जब समोंसो सुपांसा ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दिया. इस गोल के बाद भारत ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाया और 29वें मिनट में संगीता कुमारी ने 2-1 की बढ़त को 3-1 कर दिया. भारत ने तीसरे क्वार्टर के 40वें मिनट में फिर एक गोल दागा. इसके बाद भी मेजबान टीम का तूफानी प्रदर्शन जारी रहा. पांच मिनट बाद ही फॉरवर्ड संगीता ने 45वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की. इसके साथ ही भारतीय टीम की बढ़त 6-1 की हो गई.

52वें मिनट में भारत ने दागा सातवां गोल

अंतिम कुछ मिनटों में भारत ने अपने आक्रमण को और तेज कर दिया. 52वें मिनट में लालरेमसियामी ने एक और गोल दागकर थाईलैंड के खिलाफ मजबूत बढ़ा बना ली. इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और भारत ने अपना पहला मैच 7-1 से जीत लिया.

Also Read: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : जापान ने मलयेशिया और कोरिया ने चीन को हराया

जापान ने मलेशिया, कोरिया ने चीन को हराया

इससे पहले, दिन के पहले मैच में जापान ने मलेशिया को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हरा दिया. जापान के लिए ओकावा रिका ने 13वें मिनट में पेनल्टी पर, तोरियामा मइ ने 43वें मिनट में और कोबायाकावा शिहो ने 54वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागे. दूसरे मैच में कोरिया ने चीन को 1-0 से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की. एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता कोरिया के लिए एकमात्र गोल दूसरे क्वार्टर में एन सुजिन ने 18में मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया.

चैंपियनशिप में खेल रहीं हैं छह टीमें

इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं. इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं. प्रतियोगिता के मुकाबले राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे हैं. सभी छह टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. भारतीय टीम 2016 के बाद से पहली बार खिताब की तलाश में है. भारत को 2013 और 2018 के फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >