Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ का दिखेगा असर, 3 दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ के असर से झारखंड के लोगों को अगले 3 दिन तक कड़ाके की ठंड झेलनी होगी. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी. इसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, लेकिन इससे ठंड का असर कम होने की संभावना नहीं है. कैसा रहने वाला है झारखंड का मौसम, अभी पढ़ लें.

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ के असर से झारखंड में लोगों को अगले 3 दिन तक कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड में 3 दिन तक तापमान में आयेगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले दिन 3 में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. बाद में आसमान साफ हो जायेगा.

Jharkhand Weather: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा या धुंध

राजधानी रांची में बुधवार सुबह कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. अधिकतम तापमान में 1 डिग्री गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री से घटकर 23 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. आज रांची का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेंटीग्रेड (हिनू में) रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में, सबसे कम अधिकतम पारा चाईबासा में

झारखंड में पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.8 डिग्री सेंटीग्रेड पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया.

इसे भी पढ़ें

पहाड़ पर बर्फ, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी में ट्रफ का दिखेगा असर, झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

तापमान बढ़ेगा, लेकिन ठंड से नहीं मिलेगी राहत, जानें कैसा है धनबाद का मौसम

झारखंड को झेलना होगा सर्दी का सितम, 10 डिग्री की गिरावट के बाद इतना बढ़ा पारा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

झारखंड को झेलनी होगी कोहरे और धुंध की मार, आज ही जान लें अगले 5 दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >