झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 13-14 मई को येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश हुई. 18 मई तक राज्य में आंधी, बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

झारखंड मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड के रांची में मंगलवार को हुई आंधी और बारिश ने तबाही मचा दी. शहर के अलग-अलग हिस्सों में पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गए, जिससे सड़क ब्लॉक हो गई. वहीं कई जगहों पर पेड़ कार और ई-रिक्शा के ऊपर गिर गए. हजारीबाग, बोकारो और जमशेदुपर में भी तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. 

13, 14 और 15 मई का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और कोडरमा जिले को छोड़ कर रांची सहित सभी जिलों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ-साथ बादल गरजने, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 15 मई को रांची सहित खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, देवधर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने, बादल गरजने और कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. 

आगे भी बदलेगा मौसम

राज्य में 18 मई तक आंधी, बारिश से मौसम बदला-बदला रहेगा. 17 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 18 मई को मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं.  

पलामू का पारा 41 के पार

मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान मंगलवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, दो महीने के अंदर यह दूसरी बार है, जब पारा 41 के पार हो गया है. जिसमें पिछले 24 घंटे में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई. तेज धूप, गर्मी और गरम हवा चलने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. वहीं बोकारों का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सिस की कमी आ गई. 

यह भी पढ़ें: कोल इंडिया में खत्म होगी यूनियनों की ‘दावा राजनीति’, अब सीक्रेट बैलेट से मिलेगी मान्यता

यह भी पढ़ें: Palamu: सांसद आदर्श ग्राम किशुनपुर का 28 लाख रुपये का आरओ प्लांट 5 साल से बंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >