डालसा ने लोगों को दी कानूनी जानकारी

ओरमांझी बाजार परिसर में मंगलवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ओरमांझी.

ओरमांझी बाजार परिसर में मंगलवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के नेतृत्व में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. कार्यक्रम में एलएडीएस सहायक वीरेन्द्र प्रताप ने झालसा से संचालित योजना आत्मनिर्भरता विषय पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल आय तक सीमित नहीं है. आगे कहा कि स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, आवास, पोषण व सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी महिलाओं को जागरूक होना होगा. वहीं डालसा के पीएलवी शीला तिग्गा ने लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम, राष्ट्रीय लोक, नशा उन्मूलन, डायन-बिसाही, वृद्धा पेंशन व मजदूर निबंधन कार्ड पर विधिक जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया. कार्यक्रम में सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना, न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार, डालसा सचिव राकेश रौशन, पीएलवी रंजीत महतो, किरण कुमारी, आशीष बैठा, दीपक गंझू, संतोष कुमार, जगमोहन मुंडा, भुप्रताप महतो आदि उपस्थित थे.

डालसा ने जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >