झारखंड में ठंड की वजह से 5 लोगों की मौत, 28 तारीख के बाद फिर से बढ़ेगी ठंड, इन जगहों पर हैं बारिश के आसार

झारखंड में ठंड की वजह से 5 लोगों की मौत हो गयी है, जिसमें दो जुड़वा बच्चे भी शामिल हैं. लेकिन राज्य के लोगो को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. सबसे ज्यादा ठंड रांची के कांके इलाके में दर्ज किया गया है. 28 के बाद फिर बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी.

Jharkhand Weather News रांची : हाड़ कंपाती ठंड से राज्य में पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गयी है. धनबाद के टुंडी में ठंड लगने से सुकुरमुनी देवी (55) की मंगलवार की रात में मौत हो गयी. चतरा के बरवाडीह निवासी कारू भुइयां (45), गोड्डा की बिटिया मरांडी (40) और चक्रधरपुर की गुलकेड़ा पंचायत में ठंड लगने से मंगलवार की रात दो जुड़वां बच्चों की मौत हो गयी.

28 को हो सकती है बारिश : मौसम विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर को बादल छाये रह सकते हैं. 28 दिसंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. बुधवार को कांके का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. तापमान गिरने से कई इलाकों में ओस की बूंदें जम गयीं.

कहां कितना रहा तापमान

रांची 5.8

मेदिनीनगर 5.8

रामगढ़ 5.9

हजारीबाग 6.5

बोकारो 6.6

गिरिडीह 7.7

जमशेदपुर 8.0

चाईबासा 8.2

देवघर 9.0

गोड्डा 10.3

कोहरे में लिपटी नेतरहाट की वादियां

नेतरहाट इस समय शाम से लेकर सुबह तक कोहरे की चादर में लिपटा रहता है. यह तस्वीर बुधवार दिन के ढाई बजे की है. जबर्दस्त ठंड के बीच यह सैलानियों का पसंदीदा स्थल बना हुआ है. 25 दिसंबर से जनवरी के पहले सप्ताह तक के लिए यहां के सभी होटल बुक हैं.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >