पहाड़ पर बर्फ, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी में ट्रफ का दिखेगा असर, झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Jharkhand Weather: मंगलवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को सर्दी का अहसास होगा. सुबह और शाम को तापमान में गिरावट की वजह से ठंड सतायेगी. इसलिए लोगों को गर्म कपड़े पहनकर रहना चाहिए.

Jharkhand Weather: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के अलावा उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में बने पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से गुजर रहे ट्रफ का असर आने वाले दिनों में झारखंड समेत देश के कई राज्यों में देखा जायेगा. ठंडी हवाओं की वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

झारखंड के तापमान में आयेगी 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि झारखंड में अगले 24 घंटे में तो न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. इससे लोगों को सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा.

Jharkhand Weather: सुबह-शाम सतायेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि मंगलवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को सर्दी का अहसास होगा. सुबह और शाम को तापमान में गिरावट की वजह से ठंड सतायेगी. इसलिए लोगों को गर्म कपड़े पहनकर रहना चाहिए. कान और नाक को ढककर रखें. बच्चों और बुजर्गों की विशेष देखभाल करें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गुमला का तापमान सबसे कम 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड

राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. रांची में मंगलवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ हो ���ायेगा. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में 27.8 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

रोहतांग में हिमपात, मनाली-लेह राजमार्ग बंद

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में कुल्लू जिले में मनाली के निकट रोहतांग दर्रे और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के बाद शीतलहर का प्रकोप और प्रचंड हो गया. खराब मौसम और हिमपात की वजह से मनाली-लेह मार्ग को दारचा से आगे वाहनों के आवागमन के लिए आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें

तापमान बढ़ेगा, लेकिन ठंड से नहीं मिलेगी राहत, जानें कैसा है धनबाद का मौसम

आ गया मौसम विभाग का अलर्ट, रांची समेत 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा वेदर

झारखंड को झेलना होगा सर्दी का सितम, 10 डिग्री की गिरावट के बाद इतना बढ़ा पारा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

झारखंड को झेलनी होगी कोहरे और धुंध की मार, आज ही जान लें अगले 5 दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम

पुरवैया हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >