Jharkhand Weather: बादल की गरज और बिजली की चमक से सहम गई रांची, ऐसी हुई बारिश कि दिन में हो गई रात

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को गरज के साथ जोरदार बारिश हुई. आकाशीय बिजली गिरने लगी. दिन में रात जैसा माहौल हो गया.

Jharkhand Weather: बादल गरजा, बिजली कड़की. आसमान से ऐसे ठनका गिरा कि पूरी रांची सहमकर रह गई. साथ ही झमाझम बारिश भी हुई. बारिश की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिन में रात जैसा माहौल हो गया. जी हां, बुधवार (28 अगस्त) को दोपहर में कुछ ऐसा ही माहौल था.

मौसम ने जारी किये थे 3-3 येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने इससे पहले ही झारखंड के लिए एक घंटे में 3-3 येलो अलर्ट जारी किए. राज्य के 9 जिलों में वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया. इसके कुछ ही देर बाद राजधानी रांची में झमाझम बारिश शुरू हो गई. आसमान में बिजली कड़कने लगी.

आईएमडी ने 12:43 बजे जारी किया पहला अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने पहला येलो अलर्ट 12:43 बजे जारी किया. इसके बाद दूसरा अलर्ट इसके 18 मिनट बाद यानी 1:01 बजे जारी किया. 56 मिनट के बाद यानी 1:57 बजे एक और येलो अलर्ट जारी हुआ.

रांची समेत 3 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

पहले अलर्ट में मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी रांची समेत 3 जिलों में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा की प्रबल संभावना जताई. कहा कि रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में अगले एक से तीन घंटे में वर्षा और वज्रपात हो सकती है.

रांची में ऐसी बिजली कड़की कि लोग सहम कर रह गए. फोटो : प्रभात खबर

रामगढ़ और सिमडेगा में आसमानी बिजली गिरने की आशंका

इसके बाद 1:01 बजे आए दूसरे येलो अलर्ट में कहा गया कि रामगढ़ और सिमडेगा जिले में वर्षा होने की संभावना है. आसमानी बिजली भी गिरने की आशंका है. तीसरा अलर्ट 1:57 बजे आया, जिसमें चतरा, गढ़वा, हजारीबाग और लोहरदगा जिले में कुछ जगहों पर हल्के दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और वर्षा होने की प्रबल संभावना जताई गई.

इन 9 जिलों के लिए जारी हुआ है वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि इन 9 जिलों (रांची, खूंटी,पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, सिमडेगा, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग और लोहरदगा) में गरज के साथ बारिश होगी. इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें. निकल गए हैं, तो सुरक्षित जगह पर चले जाएं. पक्के मकान में रहें. पेड़ और बिजली के पोल से दूर रहें.

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम विभाग ने फिर जारी किया येलो अलर्ट, जानें IMD ने क्या कहा

Ranchi Weather Today: झारखंड के 5 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रांची में कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Weather Today: खूंटी में 54.5 मिमी वर्षा, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 3 दिनों तक रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, रांची में हुई इतनी वर्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >