Jharkhand Weather: झारखंड के इन 6 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी वर्षा, आंधी चलेगी

Jharkhand Weather: झारखंड के 6 जिलों में अगले एक से 3 घंटे में वर्षा और वज्रपात होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. मौसम केंद्र के कार्यकारी प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि बोकारो, दुमका, गोड्डा और हजारीबाग जिले के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और वर्षा हो सकती है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रें. खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें. किसान भी खेतों में जाने से बचें. उन्होंने कहा कि इससे पहले पाकुड़ और साहिबगंज जिले के लिए भी ऐसा ही येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Jharkhand Weather: झारखंड के 6 जिलों में अगले एक से 3 घंटे में वर्षा और वज्रपात होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. कहा है कि आंधी भी चलेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने गुरुवार को तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा, अगले एक से तीन घंटे में बोकारो, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है. इस दौरान वर्षा भी हो सकती है.

रांची मौसम केंद्र की ओर से जारी चेतावनी.

तेज हवाओं के साथ बोकारो, दुमका, गोड्डा और हजारीबाग में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

मौसम केंद्र के कार्यकारी प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि बोकारो, दुमका, गोड्डा और हजारीबाग जिले के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और वर्षा हो सकती है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रें. खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें. किसान भी खेतों में जाने से बचें. उन्होंने कहा कि इससे पहले पाकुड़ और साहिबगंज जिले के लिए भी ऐसा ही येलो अलर्ट जारी किया गया है.

रांची मौसम केंद्र की ओर से जारी चेतावनी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खराब मौसम में क्या बरतें सावधानियां

  • खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न निकलें.
  • खराब मौसम के दौरान बेहद सतर्क और सावधान रहें.
  • मौसम खराब हो, तो सुरक्षित स्थान में शरण लें.
  • कभी भी किसी पेड़ या बिजली के खंभे के आसपास न रहें.
  • खराब मौसम के दौरान बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल न करें.
  • किसानों को खेतों में जान से बचना चाहिए. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.
  • अगर खराब मौसम में फंस गये हैं, तो किसी पक्की छत के नीचे शरण लें.
  • बारिश से बचने के लिए किसी भी सूरत में पेड़ के नीचे खड़े न हों.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 15 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें भाव

चुनाव आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

मालामाल होंगी झारखंड की महिलाएं, मंईयां सम्मान की लाभुकों को एक साथ मिलेंगे 5000 रुपए, कर लें ये काम

वैज्ञानिक भी नहीं ढूंढ़ पाये झारखंड के निर्झर का रहस्य, भीषण गर्मी में भी मिलता है फ्रिज जैसा ठंडा पानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >