Jharkhand Weather: झारखंड में सामान्य से करीब 13 फीसदी अधिक बारिश, रांची में टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

Jharkhand Weather: पूरे झारखंड में अगस्त के माह में 13 फीसदी अधिक बारिश हुई है तो वहीं राजधानी रांची में तो बारिश ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले इतनी बारिश वर्ष 2014 में हुआ था.

Jharkhand Weather रांची: राजधानी में इस वर्ष अगस्त माह ने पिछले 10 साल की बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 31 अगस्त तक राजधानी में 454 मिमी बारिश हुई. इतनी बारिश 2014 के बाद नहीं हुई थी. इससे पूर्व राजधानी में पिछले 10 साल में सबसे अधिक बारिश 2020 में करीब 334 मिमी हुई थी. इस वर्ष अगस्त में जमशेदपुर में 493,पलामू में 193, धनबाद में 313, बोकारो में 378, देवघर में 164 तथा हजारीबाग में 303 मिमी बारिश हुई.

वहीं पूरे राज्य में सामान्य से करीब 13 फीसदी अधिक बारिश हुई. राज्य में अगस्त माह में 290 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, इसकी तुलना में करीब 329 मिमी के आसपास बारिश हुई. वहीं जून और जुलाई में सामान्य से करीब 49-49 फीसदी कम बारिश हुई थी.

तीन बार ड्रिपेशन आया अगस्त में :

अगस्त माह में तीन बार निम्न दबाव का क्षेत्र बना. इस कारण करीब-करीब पूरे राज्य में अच्छी बारिश हुई. तीन में एक बार डीप डिप्रेशन तथा दो बार डिप्रेशन आया. जून और जुलाई माह में एक बार भी डिप्रेशन नहीं आया.

छह तक होगी बारिश :

झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. इस कारण रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मंगलवार और बुधवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई. फुसरो (बोकारो) में सबसे अधिक 65 मिमी बारिश हुई. इसके अतिरिक्त चतरा में 63, चंद्रपुरा में 32, महेशपुर में 24, रामगढ़ में 23 और पाकुड़िया में 22 मिमी के आसपास बारिश हुई.

राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को करीब दो घंटे तक अच्छी बारिश हुई. दो सितंबर तक राज्य के करीब सभी स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश गर्जन के साथ होगी. छह सितंबर तक राज्य में कुछ स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की उम्मीद है. राजधानी में भी छह सितंबर तक दिन में एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >