Jharkhand Weather: झारखंड में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, जानें कब तक बरसेगा मानसून

Jharkhand Weather: मौसम केंद्र ने एक मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें कहा है कि 30 जून 2025 से सुबह साढ़े 8 बजे तक के लिए गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां तथा पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि चेतावनी गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम के लिए एक जुलाई सुबह तक प्रभावी रहेगी.

Jharkhand Weather: झारखंड में अभी बारिश का दौर नहीं थमेगा. कई दिनों तक बारिश होती रहेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.कहा है कि झारखंड के कई हिस्सों में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है.

2 जुलाई की सुबह तक रांची में भारी बारिश होगी

आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने रविवार को कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में रविवार सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. यहां 2 जुलाई की सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है.

30 जून सुबह 8 बजे तक इन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’

मौसम केंद्र ने एक मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें कहा है कि 30 जून 2025 से सुबह साढ़े 8 बजे तक के लिए गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां तथा पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि चेतावनी गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम के लिए एक जुलाई सुबह तक प्रभावी रहेगी.

उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से होगी बारिश

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख ने बताया कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में झारखंड की ओर धीरे-धीरे बढ़ने की वजह से प्रदेश में अत्यधिक बारिश हो सकती है. इसके अलावा, झारखंड पर बने परिसंचरण तंत्र का भी असर बारिश के रूप में देखने को मिलेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Weather: इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उन्होंने बताया कि रविवार को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा और लातेहार जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. वहीं, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, लातेहार, चतरा और पलामू जिलों में 30 जून के लिए और रांची, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार, चतरा और पलामू जिलों में 2 जुलाई सुबह साढ़े 8 बजे तक के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अफसरों को दिये ये निर्देश

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिला प्रशासन मौसम विभाग एवं अन्य एजेंसियों के साथ सतत समन्वय बनाकर रखें, सतर्क रहें और हर स्थिति में जनता को सहायता पहुंचाने का कार्य करें.’

झारखंड में हो चुकी है 81 फीसदी अधिक वर्षा

झारखंड में एक जून से 29 जून तक 81 फीसदी अतिरिक्त बारिश दर्ज की गयी है. एक जून से 29 जून 2025 के बीच झारखंड में सामान्य बारिश 181.4 मिलीमीटर के मुकाबले 327.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. रांची जिले में सबसे अधिक 198 प्रतिशत और उसके बाद लातेहार में 190 प्रतिशत बारिश दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 17 जिलों में आज होगी भारी से बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

29 जून 2025 को आपको कितने में मिलने वाला है 14.2 किलो का एलपीजी गैस सिलेंडर, यहां देखें कीमत

झारखंड के मंत्री ने की घोषणाओं की बारिश- गिरिडीह में खुलेंगे यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >