Jharkhand Weather Forecast: 20 जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न ‍जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
10:43 PM. 14 Jul 23 10:43 PM. 14 Jul

20 जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार

रांची: शुक्रवार को राजधानी रांची के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हुई. 20 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है.

10:43 PM. 14 Jul 23 10:43 PM. 14 Jul

17 जुलाई को गुमला, खूंटी व पश्चिमी सिंहभूम में हो सकती है बारिश

रांची: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 17 जुलाई को झारखंड के गुमला, खूंटी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

10:43 PM. 14 Jul 23 10:43 PM. 14 Jul

झारखंड में 17 जुलाई तक हो सकती है भारी बारिश

रांची. झारखंड के कई हिस्सों में 15 से 17 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 15-16 जुलाई को पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. .

10:43 PM. 14 Jul 23 10:43 PM. 14 Jul

बोकारो, गुमला समेत इन जिलों में होगी बारिश, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

रांची: बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, रांची के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

10:43 PM. 14 Jul 23 10:43 PM. 14 Jul

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां में होगी बारिश, वज्रपात की आशंका

रांची: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां जिले के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

10:43 PM. 14 Jul 23 10:43 PM. 14 Jul

चतरा व पलामू में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

रांची: चतरा व पलामू जिले के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश होगी और वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गयी है.

10:43 PM. 14 Jul 23 10:43 PM. 14 Jul

रांची में झमाझम बारिश से मिली राहत

झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश हुई. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. दोपहर में तेज धूप से लोग परेशान थे. इसके बाद मौसम का मिजाज बदला और बारिश से लोगों को राहत मिली.

3:39 PM. 14 Jul 23 3:39 PM. 14 Jul

वज्रपात से बचने के लिए बरतें सावधानियां

  • किसी तरह का अलर्ट जारी होने पर लोग सतर्क और सावधान रहें.

  • मेघ गरजने लगे और बारिश हो, तो सुरक्षित जगह पर शरण लें.

  • किसी भी सूरत में मेघ गर्जन की हालत में पेड़ के नीचे शरण न लें.

  • अगर आप किसी बिजली के खंभे के आसपास हैं, तो उससे दूर हो जायें.

  • बारिश और मेघ गर्जन के दौरान किसान इस समय अपने खेतों में जाने से बचें.

  • अगर किसान का अपने खेत पर जाना बहुत जरूरी है, तो मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें.

  • वज्रपात से बचाव के लिए किसी ऊंचे क्षेत्र में न जाएं क्योंकि बिजली गिरने का सबसे अधिक खतरा वहीं होता है.

  • अगर किसी खुले स्थान में हो तो वहां से किसी पक्के मकान में तुरंत चले जाएं और खिड़की एवं दरवाजों से दूर रहें.

  • घर में पानी का नल, फ्रिज, टेलीफोन आदि बिजली के उपकरणों से दूर रहें और उन्हें बंद कर दें.

  • बिजली के पोल और टेलिविजन या मोबाईल टावर से दूर रहें.

  • बिजली की चमक या बादलों के गरजने की आवाज सुनकर किसी पेड़ के नीचे नहीं जाएं.

  • एक जगह पर समूह में खड़े न हों, कम से कम 15 फीट दूरी बनाए.

3:39 PM. 14 Jul 23 3:39 PM. 14 Jul

रांची समेत इन जिलों में झमाझम बारिश

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

3:39 PM. 14 Jul 23 3:39 PM. 14 Jul

रांची में बदला मौसम का मिजाज, कुछ देर में होगी बारिश, जानें अपने जिले का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रांची में मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज हवाएं चल रही है. अब थोड़ी ही देर में बारिश होगी. रांची के साथ पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा और रामगढ़ में भी बारिश की प्रबल संभावना है.

3:39 PM. 14 Jul 23 3:39 PM. 14 Jul

रांची समेत इन जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश

पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, रामगढ़ और रांची जिले के कुछ भागों में थोड़ी देर में बारिश होगी, मौसम विभाग ने प्रबल संभावना जतायी है. इस दौरान गर्जन के वज्रपात की भी संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

3:39 PM. 14 Jul 23 3:39 PM. 14 Jul

इन जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई प्रबल संभावना

बोकारो, देवघर, दुमका, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, सरायकेला जिले के कुछ भागों में थोड़ी देर में बारिश होगी, मौसम विभाग ने प्रबल संभावना जतायी है. इस दौरान गर्जन के वज्रपात की भी संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

3:39 PM. 14 Jul 23 3:39 PM. 14 Jul

रांची का पारा सामान्य से बढ़ा

रांची में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. वहीं न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली है. आज रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री है, जो सामान्य तापमान से 2 डिग्री ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेसि है, जो सामान्य तापमान से 2 डिग्री ज्यादा है.

3:39 PM. 14 Jul 23 3:39 PM. 14 Jul

पश्चिमी सिंहभूम में थोड़ी देर में होगी बारिश

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में बारिश होने की प्रबल संभावना जतायी गई है. इस दौरान गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका को देख विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

3:39 PM. 14 Jul 23 3:39 PM. 14 Jul

रामगढ़ में धान का बिचड़ा तैयारी, अब बारिश का इंतजार

रामगढ़ में केदला के बसंतपुर, लइयो, गोसी, इचाकडीह, रहावन, पचमो, हुरदाग व केदला बस्ती के खेतों में धान का बिचड़ा तैयार हो गया है. अब किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं. बारिश होते ही किसान धान की खेती शुरू कर देंगे. किसानों ने धान लगाने की तैयारी कर ली है. खेतों की जुताई पूरी हो गयी है. बसंतपुर के किसानों ने कहा कि शुरू में बारिश होने पर खेतों में धान का बिचड़ा लगा दिया गया था. अब बारिश नहीं होने से बिचड़ा में बोरिंग के पानी से पटवन किया जा रहा है. इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है.

8:41 AM. 14 Jul 23 8:41 AM. 14 Jul

कम बारिश के कारण विभाग ने बागवानी को विकल्प के रूप में चुना

झारखंड में अभी मानसून कमजोर है. स्थानीय कारणों से कहीं बहुत बारिश हो रही है तो कहीं लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं. घाटशिला प्रखंड में हरित क्रांति योजना से 275 एकड़ में 33 हजार गड्ढे खोद कर बांस की खेती के साथ आम, अमरूद, नींबू के पौधे लगाने का लक्ष्य है. यह कार्य मनेरगा से होगा. लोग जोड़ो, गड्ढा खोदो अभियान का गुरुवार को डीडीसी ने पुतड़ू और जोड़सा गांव में निरीक्षण किया. डीडीसी ने कुदाल अभियान की शुरुआत की. डीडीसी ने कहा कम बारिश के कारण विभाग बागवानी योजना को विकल्प के रूप में चुना है. बीपीओ सुनाराम किस्कू ने बताया कि घाटशिला प्रखंड में हरित क्रांति योजना के तहत 13 जुलाई से लोग जोड़े, गड्ढा खोदे का अभियान शुरू हुआ है. जिसका समापन 15 जुलाई को होगा. मौके पर बीडीओ कुमार एस अभिवन, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे.

3:39 PM. 14 Jul 23 3:39 PM. 14 Jul

बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का झारखंड में असर

बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. उम्मीद है कि 16 और 17 जुलाई को राजधानी समेत झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मानसून की गतिविधि अभी भी कमजोर है. स्थानीय कारणों से कहीं-कहीं बारिश हो रही है. एक जून 2023 से 13 जुलाई 2023 तक झारखंड में 174.1 मिमी बारिश हुई है. इस समय तक सामान्य बारिश का रिकॉर्ड 316.7 मिमी है. यानि झारखंड में अभी भी 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है. शुक्रवार को रांची और आसपास में दोपहर बाद आकाश में बादल छाये रहेंगे.

8:41 AM. 14 Jul 23 8:41 AM. 14 Jul

16 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम केंद्र के मुताबिक 16 जुलाई तक झारखंड के कई जगहों में बारी बारिश के आसार हैं. विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, इसी का असर झारखंड के मौसम में भी दिख सकता है. आज राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका जतायी गयी है. आसमान में बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना अब तक नहीं है.

मुख्य बातें

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न ‍जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >