Jharkhand Weather Forecast:झारखंड में धूप का दिखेगा तेवर, कब से चलेगी लू, बच्चों-बुजुर्गों को ज्यादा खतरा

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने दो अप्रैल तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 से 31 मार्च तक राज्य के कई जिलों में लू चलेगी. इसको लेकर चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में दो अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान धूप अपना तेवर दिखायेगी. 29 मार्च से 31 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में लू चल सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बच्चों और बुजुर्गों को धूप से बचने की सलाह दी गयी है. मौसम केंद्र की ओर से कहा गया है कि लू से बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा है. धूप में देर तक खड़ा रहने से बचने की सलाह दी गयी है.

लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने दो अप्रैल तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 से 31 मार्च तक राज्य के कई जिलों में लू चलेगी. इसको लेकर चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. 29 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिले में लू चल सकती है. 30 मार्च को बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं लू चल सकती है. 31 मार्च को इन जिलों के साथ-साथ सरायकेला जिले में भी लू चल सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: सावधान ! झारखंड के इन जिलों में तीन दिनों तक चलेगी लू, येलो अलर्ट जारी

बच्चे व बुजुर्ग रहें सतर्क

मौसम केंद्र की ओर से कहा गया है कि लू से बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा है. धूप में देर तक खड़ा रहने से बचने की सलाह दी गयी है. ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और हल्का कपड़ा पहनने को कहा गया है. दिन में बादलों के रहने के कारण धनबाद के लोगों को कड़ी धूप से राहत मिल रही थी. वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आयी थी.

Also Read: कोरोना के बाद स्कूल खुलने से बच्चों के चेहरे पर रौनक, लेकिन महंगी पढ़ाई ने अभिभावकों की बढ़ाई परेशानी

धूप का दिखेगा तेवर

अब धूप फिर से तेवर दिखाने वाली है. रविवार को अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियम रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा. मौसम केंद्र के अनुसार 30 मार्च को उष्ण लहर या हीट वेव चल सकती है. इस दौरान पारा 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा.

Also Read: आय से अधिक संपत्ति मामला: झारखंड के पूर्व मंत्री व विधायक बंधु तिर्की पर आज फैसला सुनायेगी CBI की अदालत

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >