Jharkhand Weather: रिमझिम बारिश से बदला रांची का मौसम, झारखंड के 8 जिलों में 3 घंटे में जोरदार बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के आठ जिलों में अगले दो से तीन घंटे में जोरदार बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सुरक्षित स्‍थानों पर रुकने की अपील की है. किसानों से खेतों में नहीं जाने को कहा है. बारिश के दौरान भूलकर भी पेड़ के नीच नहीं रुकने की सलाह दी है. राजधानी रांची में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश से सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है.

Jharkhand Weather Forecast: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए हैं. रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है. इससे तापमान में गिरावट आयी है. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले दो से तीन घंटे में राज्य के आठ जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इस बाबत ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

गरज के साथ बारिश की चेतावनी


झारखंड के जिन जिलों में तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदलने वाला है, उनमें चतरा, देवघर, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा और लातेहार जिले शामिल हैं. यहां गरज-मलक के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

मौसम पूर्वानुमान

इन 10 जिलों में भी बारिश के आसार


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 25 जून यानी बुधवार को झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इनमें गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ जिला शामिल है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: 50 Years of Emergency: न वकील, न दलील, न सुनवाई

बारिश में भूलकर भी नहीं रुकें पेड़ के नीचे


मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम को देखकर लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है. सावधान रहें और सतर्क रहें. सुरक्षित स्थानों पर ही शरण लें. भूलकर भी बारिश के दौरान पेड़ के नीचे नहीं रुकें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान खेतों में नहीं जाएं. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

ये भी पढ़ें: 50 Years of Emergency: यह हथकड़ी अब जेल के अंदर ही खुलेगी

ये भी पढ़ें: धनबाद को मिलेगी बड़ी सौगात: लिलोरी मंदिर के पास बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >