झारखंड के इन 8 जिलों में बदलनेवाला है मौसम, कुछ ही देर में होगी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के चतरा और हजारीबाग समेत आठ जिलों में कुछ ही देर में मौसम बदल सकता है. मौसम में बदलाव से लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी. इन जिलों में अगले तीन घंटे में बारिश की संभावना है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

Jharkhand Weather Forecast: रांची-झारखंड में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. कुछ ही देर में चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, गिरिडीह, लोहरदगा, लातेहार और पलामू जिले के कुछ भागों में चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिलेगी. अगले तीन घंटे के अंदर इन जिलों में बारिश होगी. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट

झारखंड के चतरा, हजारीबाग और कोडरमा जिले में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलनेवाली है. अगले दो से तीन घंटे में यहां बारिश होने की संभावना है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम का पूर्वानुमान

वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

झारखंड के गढ़वा, गिरिडीह, लोहरदगा, लातेहार और पलामू जिले में कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदलेगा और झमाझम बारिश होगी. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम का पूर्वानुमान

50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. आज राज्य में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का अनुमान है. अधिकतम रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: झामुमो के महाधिवेशन में कल्पना सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी और वक्फ संशोधन कानून पर होगी चर्चा

ये भी पढ़ें: झामुमो के केंद्रीय महाधिवेशन में गरजे हेमंत सोरेन- उत्पीड़न से परेशान जनता ने डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >