Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में 8 दिसंबर से बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में 8 दिसंबर से बारिश का अनुमान है. 9 दिसंबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, आज के मौसम की बात करें पूरा दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है.

रांची : झारखंड में इन दिनों ठंड की वजह से लोगों का हाल बेहाल है. दिन-प्रतिदिन राज्य का तापमान गिरता ही जा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इस दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है. लेकिन 8 दिसंबर से कई जिलों में बारिश के आसार जताये गये हैं.

शनिवार को इन इलाकों में बारिश का अनुमान

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार से झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे कई इलाकों में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है. 9 दिसंबर को भी बारिश का दौरा जारी रहेगा. हालांकि, 10 दिसंबर से आसमान के साफ रहने की संभावना है.

Also Read: Jharkhand News: लोहरदगा में ACB की बड़ी कार्रवाई, बड़ा बाबू 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

किन-किन जिलों में बारिश की है संभावना

पलामू
गढ़वा
चतरा
कोडरमा
लातेहार
लोहरदगा
रांची

किस जिले में कितना रहा न्यूनतम तापमान

राजधानी रांची में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था. उसी तरह जमशेदपुर में 17 डिग्री, धनबाद में 12 और बोकारो में 11 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञानिकों में बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने की सलाह दी है. खासकर उन लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गयी है जो सांस की समस्या से जूझ रहे हैं.

Also Read: रांची-नई दिल्ली राजधानी और गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >