Jharkhand Weather: झारखंड में 23 से 27 जून तक अलग अलग जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 24 जून को जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में कहीं भारी बारिश के आसार जताये गये हैं.

रांची : झारखंड में मॉनसून का प्रवेश हो चुका है. फिलहाल यह राज्य की उत्तरी सीमा जिला पाकुड़ में है. मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि अगले दो से तीन दिनों में तकरीबन सभी स्थानों पर बारिश हो जाएगी. 23 जून को राज्य में कहीं कहीं गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान रांची के आस पास के इलाकों में हल्के से माध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

27 जून तक इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

वहीं रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 24 जून को जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में कहीं भारी बारिश के आसार जताये गये हैं. 25 और 26 जून को देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी वर्षा के आसार हैं. इसे लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. जबकि 26 से 27 जून के बीच रांची, बोकारो, धनबाद समेत संताल परगना के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

कोल्हान में हुई सबसे अधिक बारिश :

बीते 24 घंटों की बात करें तो सबसे अधिक वर्षा कोल्हान में हुई है. पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर(चाईबासा) में सबसे अधिक 75 मिमी से बारिश दर्ज की गयी. गोइलकेरा में 43 मिमी के आसपास बारिश हुई. इधर, राजधानी में भी 25 मिमी के आसपास बारिश हुई.

सभी जिलों का तापमान 40 से नीचे :

इधर मॉनसून के प्रवेश होते ही सभी जिलों का तापमान 40 के नीचे चला गया है. इससे आम लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. राज्य में सबसे अधिक डालटनगंज में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेसि दर्ज किया गया. राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि पहुंच गया. यह जून माह का सबसे कम अधिकतम तापमान रहा. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों तक राजधानी और आसपास का तापमान 33-34 डिग्री सेसि के आसपास रहेगा.

Also Read: Jharkhand Weather: फिर कहर बरपा रहा है मौसम, लोहरदगा में वज्रपात से 1 बच्चे की मौत, दो घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >