Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, कल इन जिलों में चलेगी भीषण हीट वेव

झारखंड में 5 मई से बारिश का अनुमान लगाया गया है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं, कल राज्य के कई इलाकों में हीट वेव चलने का अंदेशा है.

रांची: झारखंड के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद हैं. रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने इसका पूर्वानुमान लगाया है. इसमें कहा गया है कि 5 से 8 मई तक राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इस बीच तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. फिलहाल राज्य में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है. आलम ये है कि अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार हो चला है. इस वजह से हीट वेव भी चल रहा है.

3 और 4 मई को कैसा रहेगा मौसम

रांची मौसम विभाग की ओर कहा गया है कि कल यानी कि 3 मई को मौसम साफ रहेगा. हालांकि इस दौरान सराईकेला, पूर्वी सिंहभूम, और गोड्डा पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका के कई इलाकों में भीषण हीट वेव देखने को मिल सकती है. उसी तरह 4 मई को भी सराईकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम के कई स्थानों पर भीषण हीट वेव का अंदेशा जताया गया है.

4 मई के बाद बदलेगा मौसम

4 मई के बाद झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि पांच से आठ मई तक राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. रांची के मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पांच मई को झारखंड के उत्तर पूर्वी भागों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना है. वहीं, छह व सात मई को राज्य के पूर्वी भागों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन अगले 2-3 दिनों के भीतर तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather: रांची, जमशेदपुर, पलामू में गिरा तापमान, जानें कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत, झारखंड के ये हैं 10 सबसे गर्म जिले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >