Jharkhand Weather: झारखंड में अभी ठंड से राहत नहीं, जानें आज के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अभी ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं है.

रांची : झारखंड में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. स्थिति ये है कि धनबाद को छोड़कर सभी जिलों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. इसकी सबसे बड़ी ये है कि उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है और वहां आने वाली ठंड हवाओं का असर राज्य में भी देखने को मिला है. मौसम विभाग की मानें तो ठंड से अभी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. अगर हम आज के मौसम की बात करें तो सुबह में हल्का कोहरा ये धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाया सकता है.

अगले 24 घंटे के घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. रांची में भी 4 जनवरी 2025 को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है. इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

झारखंड के मौसम से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीते 24 घंटे के दौरान कैसा रहा मौसम

वहीं, बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस बानो के सिमडेगा में दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस खूंटी में दर्ज किया गया. बीएयू के वैज्ञानिकों ने मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से किसान को सब्जियों व फसलों में नमी के तनाव से होने वाले नुकसान से बचने के लिए सुबह में सिंचाई करने की सलाह दी है. अंकुरण खराब होने से बचाने के लिए कम लागत वाले पॉलिथीन कवर को नर्सरी के ऊपर रखने को कहा है.

Also Read: पलामू में कोहरे का कहर, बस-ट्रक की सीधी टक्कर, में 3 यात्रियों की मौत की खबर, दर्जनों घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >