Jharkhand Weather Forecast News: दीपावली के दिन झारखंड में छाये रहेंगे बादल, जानें मौसम का हाल

दीपावली के दिन झारखंड में बादल छाये रहने की संभावना है. मौसम केंद्र के अनुसार, 25 और 26 अक्टूबर को राज्य के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी.

Jharkhand Weather Forecast News: झारखंड में दीपावली के दिन यानी 24 अक्टूबर को आसमान में बादल छाये रहेंगे. वहीं, 25 और 26 अक्टूबर को झारखंड के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की संभावना जतायी गयी है.

24 अक्टूबर को छाये रहेंगे आंशिक बादल

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि 20 अक्टूबर को झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की हुई विदाई हो गयी है. करीब चार महीने दो दिन झारखंड में रहने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को झारखंड से विदा हुआ. मानसून के जाने के बाद अब मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जतायी जा रही थी, लेकिन उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 24 अक्टूबर यानी दीपावली के दिन आंशिक बादल छाये रहने की संभावना जतायी गयी है.

24 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी और दक्षिण भाग में छाये रहेंगे बादल

उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी और दक्षिण भाग में बादल छाये रहेंगे. कहा कि ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे हुए क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और उसके प्रबल होने की संभावना जतायी जा रही है. इसके कारण 22 अक्टूबर को डिप्रेशन और 23 अक्टूबर को डीप डिप्रेशन बनेगा और फिर प्रबल होते हुए 24 तारीख को चक्रवात का रूप धारण कर लेगा. इसका असर झारखंड में भी पड़ेगा.

Also Read: झारखंड से मॉनसून की विदाई, लेकिन इस तारीख से दिखेगा चक्रवात का असर, 25 से 27 तक इन जिलों में बारिश संभव

25 अक्टूबर से बारिश की संभावना

इस चक्रवात का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. इसके कारण जहां 24 अक्टूबर को आंशिक बादल छाये रहेंगे, वहीं 25 और 26 अक्टूबर को झारखंड के कुछ इलाके खासकर पूर्वी इलाका संताल और कोल्हान के अलावा दक्षिणी और मध्य के कुछ इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी. हालांकि, इस दौरान राज्य में कहीं भारी बारिश की संभावना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >