VIDEO: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, झारखंड में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट

मानसून ट्रफ फालोदी, कोटा, रायसेन, सिवनी, रायपुर, पुरी से गुजर रहा है. बंगाल की खाड़ी में जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन है, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा के तटवर्ती इलाके में है. इसके असर से ही बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के दौरान एक लो प्रेशर का एरिया बनेगा

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन रहा है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि झारखंड के कई जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि 19 जुलाई से 23 जुलाई तक झारखंड में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. मौसम केंद्र ने वज्रपात के साथ वर्षा का अलर्ट भी जारी कर दिया है. कहा है कि रांची में 23 जुलाई तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. हर दिन कम से कम एक बार या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 30-31 डिग्री और 23-24 डिग्री रहने की उम्मीद है. बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 74.7 मिलीमीटर वर्षा सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया में हुई है. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची में दर्ज किया गया, जो 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा. श्री आनंद ने यह भी बताया कि मानसून ट्रफ इस वक्त फालोदी, कोटा, रायसेन, सिवनी, रायपुर, पुरी से गुजर रहा है. बंगाल की खाड़ी में जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, वह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा के तटवर्ती इलाके में है. इसके असर से ही बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के दौरान एक लो प्रेशर का एरिया बनेगा, जिसकी वजह से कई जगहों पर वर्षा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >