Jharkhand Weather LIVE: रांची समेत कई जिलों में 9 अप्रैल को होगी बारिश

Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
4:28 PM. 6 Apr 23 4:28 PM. 6 Apr

पश्चिम सिंहभूम के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना

पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा भी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

9:01 AM. 6 Apr 23 9:01 AM. 6 Apr

उत्तर में बारिश तो दक्षिण में चढ़ा पारा

राज्य में करीब एक हफ्ते के अंदर मौसम ने फिर करवट ली है. उत्तर बंगाल में मंगलवार से हो रही बारिश बुधवार को भी जारी रही. जबकि दक्षिण बंगाल में तापमान चढ़ने लगा है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को महानगर का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. वहीं इस दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदनिपुर, पुरुलिया, बाकुड़ा, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर का तापमान 26 से 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है. दूसरी ओर उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में मंगलवार देर रात से बारिश जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक यह शुक्रवार तक जारी रहेगी. हालांकि विभाग ने इस बात की संभावना जतायी है कि दक्षिण बंगाल में भी अगले 48 से 72 घंटे के बीच बारिश हो सकती है. जिससे तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है.

7:18 AM. 6 Apr 23 7:18 AM. 6 Apr

रांची समेत कई जिलों में 9 अप्रैल को होगी बारिश

रांची. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि नौ अप्रैल को राज्य के मध्य (राजधानी और आसपास) तथा पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है. गर्जन और वज्रपात का भी पूर्वानुमान है. इसके बाद मौसम शुष्क हो जायेगा. इससे पूर्व सभी दिन राजधानी और आसपास के इलाकों में आकाश में बादल छाये रहेंगे. इससे लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी. बुधवार को भी राजधानी के कई हिस्सों में आकाश में बादल छाये रहे.

मुख्य बातें

Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >