Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने झारखंड में वर्षा और वज्रपात का जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
1:37 PM. 3 Jul 23 8:07 AM. 3 Jul

पूरे झारखंड में 3 से 5 जुलाई तक होगी बारिश, इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक 3 से 5 जुलाई तक लगभग पूरे झारखंड में बारिश होगी. इन दो दिनों में गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका में भारी बारिश की चेतावनी है. विभाग की ओर से इन दो दिनों के लिए पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

2:36 AM. 3 Jul 23 9:06 PM. 2 Jul

रांची का उच्चतम तापमान बढ़ा

झारखंड की राजधानी रांची का उच्चतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस हो गया. यह सामान्य से 3.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि देखी गयी, जिसके बाद यह 24 डिग्री हो गया. रांची का आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा.

2:36 AM. 3 Jul 23 9:06 PM. 2 Jul

लौहनगरी जमशेदपुर का तापमान 38 डिग्री के करीब

लौहनगरी जमशेदपुर का तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंच रहा है. आज यहां का उच्चतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है. बता दें कि जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में आज रांची की तरह 1 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि दर्ज की गयी. यहां के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड की मामूली गिरावट दर्ज की गयी, जिसके बाद यह 27 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

2:36 AM. 3 Jul 23 9:06 PM. 2 Jul

श्रावणी मेला से पहले देवघर जिले में 46 मिलीमीटर वर्षा

श्रावणी मेला शुरू होने में अभी दो दिन का वक्त है, लेकिन देवघर में अच्छी-खासी बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया है कि देवघर में रविवार को 46 मिलीमीटर वर्षा हुई. आज का बाबाधाम का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है.

मौसम विभाग का अलर्ट : श्रावण के पहले दिन संताल परगना के इन 4 जिलों में होगी भारी बारिश

2:36 AM. 3 Jul 23 9:06 PM. 2 Jul

डालटेनगंज का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक

डालटेनगंज का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक हो गया है. हालांकि, आज यहां के उच्चतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ. डालटेनगंज में अधिकतम तापमान रविवार को 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दूसरीओर न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़कर 26.3 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

2:36 AM. 3 Jul 23 9:06 PM. 2 Jul

थोड़ी देर में रांची में होगी बारिश

एक से तीन घंटे के भीतर राजधानी रांची में वर्षा होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है. मौसम विभाग ने बताया है कि मेघ गरजेंगे. वज्रपात होने की भी आशंका है. इस दौरान लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. पेड़ और बिजली के पोल से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गयी है.

मुख्य बातें

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >