Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में भारी बारिश के आसार, राजधानी रांची में 28 जून को वर्षा का अलर्ट

29 जून को संताल के साथ-साथ रांची और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम केंद्र ने राजधानी में एक जुलाई तक बारिश का अनुमान किया है.

रांची : झारखंड में मॉनसून की रफ्तार धीमी हो गयी है. पिछले दो दिनों से कोल्हान व संताल क्षेत्र में ही अटका हुआ है. हालांकि, मौसम केंद्र का कहना है कि 26 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी (संताल परगना) और दक्षिणी-पूर्वी (कोल्हान) में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 28 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू प्रमंडल) और मध्य हिस्से (राजधानी और आसपास) में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं गर्जन के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. 29 जून को भी संताल के साथ-साथ राजधानी और आसपास में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम केंद्र ने राजधानी में एक जुलाई तक बारिश का अनुमान किया है. एक जुलाई तक कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेसि के आसपास होगा.

पलामू व गढ़वा को छोड़ सभी जिलों का तापमान 40 से नीचे

मंगलवार को राज्य के दो जिलों पलामू और गढ़वा को छोड़ सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे रहा. राजधानी का अधिकतम तापमान 35.6 तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेसि रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39.5 तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेसि रहा. वहीं, सबसे अधिक करीब चार मिमी बारिश रामगढ़ जिले में हुई.

Also Read: Jharkhand Weather: इन जिलों में आज अच्छी बारिश के आसार, रांचीवासियों को मॉनसून के लिए अभी करना होगा इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >