Weather Forecast: सर्दी का सितम झेलने के लिए हो जाइए तैयार, इतना गिरने वाला है झारखंड का तापमान

Jharkhand Weather Forecast: अगले दो दिन में ही झारखंड का तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है. इसकी वजह से प्रदेश में लोगों को ठिठुरन का एहसास होगा. मंगलवार से सुबह में कोहरा छाया रहेगा. धुंध का भी अनुभव लोगों को सुबह में होगा. दिन में आसमान साफ हो जायेगा. 16 दिसंबर तक मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा.

Jharkhand Weather Forecast: सर्दी का सितम झेलने के लिए तैयार हो जाइए. झारखंड में तापमान में बड़ी गिरावट होने वाली है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का भी असर झारखंड में देखने को मिलेगा. पछुआ हवाओं की वजह से सर्दी का एहसास ज्यादा होगा.

तापमान में 2-3 डिग्री की आयेगी गिरावट

रांची (Ranchi Weather) के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र (Weather Department) के निदेशक अभिषेक आनंद ने सोमवार को जानकारी दी. मौसम वैज्ञानिक श्री आनंद ने कहा है कि तापमान में जल्द ही 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में फिर गिरेगा पारा, चल सकती है शीत लहर, जानें अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम केंद्र के मुताबिक, इसमें ज्यादा दिन नहीं लगेंगे. बल्कि अगले दो दिन में ही झारखंड का तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है. इसकी वजह से प्रदेश में लोगों को ठिठुरन का एहसास होगा. मंगलवार से सुबह में कोहरा छाया रहेगा. धुंध का भी अनुभव लोगों को सुबह में होगा. लेकिन, दिन में आसमान साफ हो जायेगा. 16 दिसंबर तक मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा.

रांची में भी धीरे-धीरे गिरेगा तापमान

मौसम केंद्र ने बताया है कि राजधानी रांची में भी तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जायेगी. 12 दिसंबर को रांची का उच्चतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, जो 13 दिसंबर को घटकर 27 डिग्री रह जायेगा. 15 दिसंबर को तापमान में और गिरावट आयेगी और राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और 16 दिसंबर को 25 डिग्री सेंटीग्रेड हो जायेगा.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में 9.3 डिग्री हुआ न्यूनतम तापमान, अभी और 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

रांची : न्यूनतम तापमान में भी आयेगी गिरावट

इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जायेगी. 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 14 दिसंबर को 12 डिग्री हो जायेगा. 15 दिसंबर को यह 11 डिग्री और 16 दिसंबर को 10 डिग्री पर पहुंच जायेगा.

ठंड का ज्यादा होगा एहसास

न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट की वजह से लोगों को ज्यादा ठंड का एहसास होगा. इस दौरान सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं.

Also Read: Jharkhand Weather Update: झारखंड के एंग्लो इंडियन विलेज मैक्लुस्कीगंज में कैसा है मौसम, ये है अपडेट

24 घंटे के दौरान झारखंड में ऐसा रहा मौसम का हाल

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा. चाईबासा का उच्चतम तापमान पूरे राज्य में सबसे ज्यादा रहा. यहां अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा. प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >